3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी फैमिली Hyundai Xcent vs Tata Tigor में कौन है पैसा वसूल, पढ़ें दोनों कारों का कंपैरिजन

Hyundai Xcent vs Tata Tigor पढ़ें किसमें कितना है दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Sep 2019, 5:42 PM IST

tata-tigor-vs-hyundai-xcent-comparison.jpg

नई दिल्ली: Hyundai Xcent और Tata Tigor सेडान सेगमेंट में काफी पॉपुलर कारें हैं लेकिन इन दोनों कारों में कई सारी बाते हैं जिसकी वजह से लोग इन दोनों कारों की तुलना करते हैं। कौन सी कार खरीदना आपके लिए फायदेमंद है। इसके लिए आपको इन दोनों कारों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी ये कार खरीदना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कि कौन सी कार ज्याद बेस्ट है।

इंजन और स्पेसिफिकेशन

Hyundai Xcent पेट्रोल और डीजल दो ऑप्शन में आती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1197cc का Kappa Dual VTVT पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 PS की पावर जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। इसके डीजल वेरिएंट में 1186cc का U2 CRDi डीजल इंजन दिया गया है जो 5Ps की पावर जनरेट करता है। डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

लॉन्च को तैयार है नई Honda City, 26 किमी का माइलेज और कीमत मात्र

इंजन और पावर की बात की जाए तो Tata Tigor दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1199cc का 3 सिलेंडर वाला मल्टी ड्राइव BS IV पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6 हजार Rpm पर 85 PS की पावर और 3500 Rpm पर 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। इसके डीजल वेरिएंट में 1047cc का 3 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 4 हजार Rpm पर 70Ps की पावर और 1800-3000 Rpm पर 140Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है

Audi वाले फीचर्स से लैस है Hondaकी ये कार, साइड मिरर की जगह लेंगे कैमरे और कीमत...

फ्यूल टैंक और माइलेज- Hyundai Xcent में 43 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। जबकि Tata Tigor में 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। hyundai xcent का माइलेज 17-25 kmpl और टाटा टिगोर का माइलेज 24-27 kmpl है।

लीक हुई Tata Altroz की डीटेल्स, बलेनो को टक्कर देगी ये कार जानें क्या है खास

कीमत- Tata Tigor पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,49,990 रुपये है। वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,39,990 रुपये है। Hyundai Xcent पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 581,078 रुपये है। वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 673,261 रुपये है।