
नई दिल्ली: Tata Motors की हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कार को लगातार टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। जिससे इस कार के एक्सटीरियर के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है । लेकिन अब इस कार के इंटीरियर के बारे में कई सारी डीटेल्स सामने आई हैं। दरअसल इस कार के इंटीरियर की कई सारी पिक्चर्स ऑनलाइन लीक हुई हैं जिसकी वजह से इस कार के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है।
Tata Altroz के इंटीरियर की बात करें तो इस कार का इंटीरियर ड्युअल-टोन कलर में होगा। कार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैरियर एसयूवी जैसा दिख रहा है। इसके दाईं ओर एनालॉग स्पीडोमीटर और बाईं तरफ डिजिटल स्क्रीन है। इसके अलावा अल्ट्रॉज में फ्लोटिंग इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील जैसी सुविधाएं हैं। लाइटिंग की बात करें तो इसमें ब्लू ऐम्बीऐंट लाइटिंग मिलेगी। कार में फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और क्रोम डोर हैंडल दिया गया है।
इंजन - टाटा अल्ट्रॉज में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के दो ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इनमें एक इंजन टर्बोचार्ज्ड यूनिट होगा। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल कंपनी इस कार का केवल मैनुअल ऑप्शन लॉन्च करेगी बाद में इस कार का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
कीमत- अल्ट्रॉज की कीमत 6 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। मार्केट में इस कार का मुकाबला मार्केट में यह Maruti Baleno, Hyundai I20 और होंडा जैज जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को टक्कर देगी।
Updated on:
16 Sep 2019, 1:12 PM IST
Published on:
16 Sep 2019, 1:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.