बाइक रिव्‍यूज

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

लॉन्चिंग से पहले इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिससे इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के काफी डीटेल सामने आ गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2019, 1:22 PM IST
okinawa.jpg

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की दुनिया का जाना-माना नाम Okinawa अपने नए स्कूटर lite पर जोर शोर से काम कर रहा है। आए दिन इस स्कूटर से रिलेटेड जानकारियां सामने आती रहती है। लॉन्चिंग से पहले इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिससे इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के काफी डीटेल सामने आ गए हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीडवाला ये स्कूटर फुल चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की रेंज देगा।

फीचर्स- तीन राइडिंग मोड्स (लो, हाई और एक्सीड) के साथ आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और डिस्प्ले पर बड़ा स्पीडोमीटर व टेकोमीटर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्टार्ट/स्टॉप बटन के बगल में स्टोरेज कम्पार्टमेंट के साथ यूएसबी चार्जर भी दिया गया है।

ओकिनावा लाइट के मोटर और पावर जैसे टेक्निकल डीटेल अभी सामने नहीं आए हैं। इस स्कूटर में डिटैचेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलेगी। स्कूटर में अलॉय वील्ज और ट्यूब लेस टायर हैं।

स्कूटर डिजाइन- U-शेप एलईडी डीआरएल और प्रोजेक्टर स्टाइल सेटअप के साथ ट्विन पॉड हेडलाइट्स हैं। फ्रंट हैंडलबार मास्क में ड्यूल-टोन डिजाइन दी गई है। स्कूटर के पीछे की तरफ बड़ा टेल-लैम्प क्लस्टर है, जिसके अंदर कई एलईडी लाइट्स हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरऑल डिजाइन काफी मॉडर्न है।

Updated on:
30 Oct 2019, 1:22 PM IST
Published on: