नई दिल्ली: Okinawa कंपनी अपने शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पॉप्युलर है लेकिन अब ये कंपनी अपना विस्तार करने वाली है। और कंपनी ने बहुत जल्द मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक उतारने की घोषणा की है। खबरों की मानें तो ये बाइक कंपनी इसी साल लॉन्च कर सकती है।
1 लाख के अंदर होगी कीमत-
Okinawa Electric Scooters के मैनेजिंग डायरेक्टर, जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तावित बाइक के प्रीमियम होने के बावजूद कीमत INR 1 lakh के अंदर ही होगी। वैसे इसकी कीमत कम होने का सबसे बड़ा कारण इसका लोकलाइजेशन और सरकार की FAME-II subsidy scheme है। आपको बता दें कि वर्तमान में मिलने वाले ओकिनावा स्कूटर पर INR 7,500 से 22,000 तक सब्सिडी मिल जाती है।
लीथियम बैटरी के साथ लॉन्च होगी बाइक-
बाइक की तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है पर ये तय है कि ये lithium-ion battery pack व BLDC मोटर से लैस होगी। इसके अलावा इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, LED headlamp, फ्रंट व रियर disc ब्रेक व single-channel ABS जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।
इनसे होगा मुकाबला-
ओकिनावा इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला रिवॉल्ट बाइक से होगा जो हाल ही में लॉन्च हुई है। इसके अलावा Tork T6X के साथ भी इसका मुकाबला हो सकता है।
Updated on:
26 Oct 2019, 2:08 PM IST
Published on:
26 Oct 2019, 2:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.