पावर की बात करें तो Honda Grazia, 124.9cc का फैन कूल्ड, 4 स्ट्रॉक SI इंजन से लैस है। जो कि 6500 Rpm पर 8.35Bhp की पावर और 5000 Rpm पर 10.54Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट में 130mm disc ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया (CBS) है। संस्पेंशन की बात करें तो Telescopic सस्पेंशन और रियर में Spring Loaded Hydraulic Type सस्पेंशन दिया गया है। स्पीड की बात करें तो ये स्कूटर 85 किमी मैक्सिमम स्पीड तक चलाया जा सकता है।