
नई दिल्ली: दीवाली पर अगर आप मोटरसाइकिल खरीदने का सोच रहे हैं तो hero आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपनी सबसे पॉप्युलर बाइक्स में से एक hero splendor plus को 4000 रूपए से भी कम में घर ले जाने का मौका दे रहा है।
ये है पूरा ऑफर-
इस धनतेरस हीरो मोटोकॉर्प की स्पेलेंडर प्लस खरीदने के लिए आपको सिर्फ 3999 रुपये की कम डाउनपेमेंट देनी होगी जिसके बाद आप इस बाइक को घर ले जा सकेंगे, और बाकी की बची रकम को आप आसान EMI में चुका सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक को खरीदने पर आपको 5000 रूपए तक के एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 1500 रुपये तक नकद लाभ भी मिलेगा। इन सबके अलावा आपको 6.99 फीसदी की दर से कम ब्याज दर का फायदा और 2000 रूपए का कैश बेनेफिट मिल सकता है। अगर आप ये बाइक paytm के जरिए खरीद रहे हैं तो 10,000 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे, साथ ही 21,00 रुपये के अतिरिक्त बेनिफिट भी मिलेंगे।
बेस्ट सेलिंग बाइक्स में शामिल होती है स्पलेंडर-
इस बाइक का बात करें तो Splendor plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, और अब इन ऑफर्स के साथ इसकी बिक्री बढ़ने की भी सम्भावना है। Splendor plus में 97.2cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जो 8.36bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, इसमें disc ब्रेक की सुविधा नहीं है। वहीं इसकी कीमत 52 हजार रुपये से शुरू होती है।
Updated on:
25 Oct 2019, 1:49 PM IST
Published on:
25 Oct 2019, 1:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.