
uber
नई दिल्ली: Uber और ola जैसी टेक्सी सर्विसेज को मैट्रो शहरों की लाइफलाइन बोला जाए तो गलत नहीं होगा। कैब के बाद अब uber शहरों में बस सर्विस की शुरूआत करने जा रहा है। यानि अब बस के लिए आपको धक्के नहीं खाने पड़ेंगें। भारत में बस सर्विस लाने की तैयारी कर रहा है, कंपनी वर्तमान में इसे सुविधा को टेस्ट कर रही है।
लोग बस सर्विस को कितनी वरीयता देंगे इसके लिए कंपनी ने अपने एप्लिकेशन में बस सर्विस का नया अपडेट दिया है। इस नए फीचर के माध्यम से उबर जानना चाहती है कि लोग ट्रांसपोर्ट के लिए बस का चुनाव करते है नहीं करते है।
उबर बस सर्विस लॉन्च किये जाने के बाद इसे आप एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए उपयोग कर सकते है, इसमें बस स्टॉप भी दिए जाएंगे। कंपनी के सीईओ का कहना है कि ये सुविधा दिल्ली जैसे शहरों में तो बेहतर काम कर सकती है। इसके बारे में हम आश्वस्त हैं।
आपको बता दें कि हमारे देश में shuttle बस सर्विस पहले से ही चल रही है और ऑफिस जाने वाले लोगों के बीच ये काफी पॉप्युलर भी है।
Updated on:
25 Oct 2019, 11:35 AM IST
Published on:
25 Oct 2019, 11:35 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.