बाइक रिव्‍यूज

अप्रैल में नई बाइक लॉन्च करेगी Royal Enfield, नये इंजन और जबरदस्त पावर से होगी लैस

ये बाइक कौन सी होगी और इसकी खासियत क्या होगी इसके बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 2:34 PM IST
Royal Enfield
Royal Enfield

नई दिल्ली: ऐसी जानकारी मिली है कि दिग्गज कार निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield ) इसी साल अप्रैल में नई बाइक लॉन्च करने वाली है। ये बाइक कौन सी होगी और इसकी खासियत क्या होगी इसके बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि इस बाइक का कोडनेम जरूर सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बाइक का कोडनेम J1D है।

अगर नाम की बात करें तो रॉयल एनफील्ड की इस बाइक का नाम हंटर, शेरपा, फ्लाइंग फ्ली और रोड्सटर में से कोई भी हो सकता है। दरअसल यही वो नाम हैं जिन्हें पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने टरजिस्टर करवाया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ़्तों में अपनी इस बाइक का ऐलान कर सकती हैं।

कोरोना वायरस इफेक्ट: Lamborghini ने बंद किया कारों का प्रोडक्शन, नहीं बनाएगी एक भी कार

रॉयल एनफील्ड ने डेडलाइन से पहले ही अपनी ज्यादातर वाहनों को BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट कर दिया है और अब माना जा रहा है कि कंपनी इस नई बाइक को लेकर जल्द ऐलान करेगी। ये बाइक नये नाम और नई खासियतों के साथ लॉन्च की जा सकती है जो मौजूदा रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से काफी अलग होने वाली है।

कंपनी थोड़े-थोड़े समय में अपनी बाइक्स को अपडेट करती है साथ ही नये फीचर्स को भी जोड़ती है जिससे ग्राहकों को कंपनी से जोड़ा जा सके। कंपनी मौजूदा स्थितियों के हिसाब से बाइक में बदलाव भी करती रहती है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी कम पावरफुल इंजन वाली हिमालयन लॉन्च करे जिसमें 250cc इंजन दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कम कीमत में लोगों को नई हिमालयन बाइक चलाने को मिल सकती है। इस बाइक का कोडनेम J1C बताया जा रहा है।

Published on: