
Bajaj Chetak Delivery Starts
नई दिल्ली: बजाज ने भारत में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Bajaj Chetak Electric Scooter ) की डिलीवरी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पुणे और बेंगलुरु के ग्राहकों को सबसे पहले उनकी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की चाबी सौंपी गई है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को वेरिएंट्स में लॉन्च किया था जिसमें अर्बन और प्रीमियम विकल्प शामिल है। ये स्कूटर बेहतरीन फीचर्स से लैस है। चलाने में आसान है और इसका लुक भी बेहद ही शानदार है।
बैटरी और पावर
बजाज चेतक में 3 किलो वाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 16 Nm टॉर्क जनरेट करती है और ये बैटरी 1 घंटे में 25% और 5 घंटे में फुल चार्ज होगी।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Electric Scooter ) में IP67 रेटेड हाई-टेक लीथियम आयन बैटरी लगाईं गई है जो 15 एंपियर के स्विच से चार्ज होगी। अगर आप माइलेज की बात करें तो फुल चार्ज होने के बाद इको मोड में ये स्कूटर 95 km का माइलेज और और स्पोर्ट मोड में 85 km का माइलेज देता है।
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। इस सिस्टम की मदद से स्कूटर की बैटरी ना सिर्फ जल्दी चार्ज हो जाती है बल्कि काफी सेफ भी रहती है। इस स्कूटर में रिवर्स असिस्ट मोड के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी दी गई है जिससे ब्रेक लगाने के दौरान पावर जेनरेट होती है। चेतक इलेक्ट्रिक पूरी तरह से एक कनेक्टेड स्कूटर है।
फीचर्स की बात करें तो नई चेतक इलुमिनेटेड स्विचगियर, ग्लवबॉक्स, रिट्रैक्टेबल हुक, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, कीलेस इग्निशन, रियर टाइम बैटरी लेवल इंडिकेटर और अगले व्हील में Disc ब्रेक्स के साथ लॉन्च की गई है।
कीमत
अगर कीमत की बात करें तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की कीमत एक्सशोरूम कीमत 1 लाख रुपए और चेतक प्रिमियम की एक्सशोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए रखी गई है।
Published on:
14 Mar 2020, 12:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.