बाइक रिव्‍यूज

Suzuki Gixxer SF पर मिल रहा भारी-भरकम डिस्काउंट, जबरदस्त पावर और फीचर से है लैस

इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि Gixxer SF पर कितना भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस बाइक की खासियत क्या है।

less than 1 minute read
Mar 01, 2020
Huge Discount on Gixxer SF

नई दिल्ली: अगर आप कोई स्पोर्ट्स बाइक ( Sports Bike ) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको Suzuki Gixxer SF के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर कंपनी बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि Gixxer SF पर कितना भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस बाइक की खासियत क्या है।

इंजन और पावर

इंजन की बात की जाए तो Suzuki Gixxer SF में 155cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC, 2-वेल्व इंजन दिया जाता है जो 8000 Rpm पर 13.90 Hp की मैक्सिमम पावर और 6000 Rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो Suzuki Gixxer SF में एयरोडायनामिक डिजाइन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी, एलईडी हैडलैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंशन, एलईडी टेल लैंप, रियर टायर हगर, ट्विन मफ्लर और स्टिफर फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और ऑफर

कीमत की बात की जाए तो Suzuki Gixxer SF की शुरूआती कीमत 109,870 लाख रुपये है। अगर डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी इस बाइक पर 12 हजार तक का फ्री इंश्योरेंस, 13 हजार रुपये के 0 डाउन पेमेंट प्रोसेंसिंग फीस और 7 हजार तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है।

Published on:
01 Mar 2020 01:26 pm
Also Read
View All