5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्च में लॉन्च हो सकती है Bajaj Dominar 250, कीमत कम रखने के लिए किए गए हैं बड़े बदलाव

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज भी इस बाइक को कन्फर्म कर चुके हैं, और उन्होंने कहा था कि Bajaj Dominar 250 जल्द ही लॉन्च होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 1 Mar 2020, 10:42 AM IST

Bajaj Dominar 250

Bajaj Dominar 250

नई दिल्ली: बजाज ऑटो ( Bajaj Auto ) जल्द ही भारत में अपनी नई डॉमिनर 250 ( Dominar 250 ) को लॉन्च करने जा रहा है। ये बाइक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई थी, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने यानी मार्च में ही इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। इसके साथ ही बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज भी इस बाइक को कन्फर्म कर चुके हैं, और उन्होंने कहा था कि ये बाइक जल्द ही लॉन्च ( Bajaj Dominar 250 Launching ) होने वाली है।

जीप का अपग्रेड वर्जन है Maruti Suzuki Jimny, नये अवतार में होने वाली है लॉन्च

हमने इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर मार्च महीने को इसलिए कन्फर्म किया है क्योंकि जल्द ही कंपनी इसकी राइडिंग शुरू करवाने वाली है और इसके लिए इन्विटेशन भी भेजा जा रहा है। ऐसे में कंपनी मार्च महीने में इस बाइक की लॉन्चिंग भी करवा सकती है। मार्च में कंपनी इस बाइक की टेस्ट राइडिंग के लिए लोगों को इनवाइट कर रही है जिससे लॉन्चिंग से पहले बाइक को लेकर अगर कोई कमी रह जाए तो कंपनी उसपर काम कर सके।

7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

बजाज डॉमिनर 250 पावर के मामले में डॉमिनर 400 से काफी पीछे है, लेकिन कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च करने का फैसला इसलिए लिया है जिससे लोगों तक इस बाइक की पहुंच बनाई जा सके और इसकी कीमत भी कम होगी जिससे लोग आसानी से इसे खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि डॉमिनर 250cc में इंजन इसके ऑस्ट्रियाई रिश्तेदार केटीएम 250 ड्यूक से लिया जाएगा। डिजाइन और अंडरपिनिंग्स की बात करें तो ये डॉमिनर 400 से ही लिया गया है। इस बाइक की कीमत कम रखने के लिए कंपनी डॉमिनर 250 में कई बड़े बदलाव करने वाली है जिससे लोग इसे आसानी से परचेज कर सकें। इस बाइक में से USD फोर्क को निकाला जा सकता है जिससे बाइक की कीमत में कमी आएगी।

कालाहारी की जबरदस्त गर्मी में टेस्ट की जा रही BMW iNEXT ईवी, मिलेगी 600 किमी की रेंज

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सभी बदलावों के बाद Bajaj इस बाइक की कीमत को 1.5 लाख ( एक्स-शोरूम ) रख सकता है। अगर इस डॉमिनर 250 को 1.5 की कीमत में लॉन्च किया जाता है तो ये 1.36 लाख से काफी ज्यादा होगी जिसमें डॉमिनर 400 को साल 2016 में लॉन्च किया गया था।