
सुजुकी जिम्नी
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ( Maruti Suzuki ) ने ऑटो एक्सपो 2020 ( auto expo 2020 ) में अपनी ' सुजुकी जिम्नी ' को पेश किया था। आपको बता दें कि सुजुकी जिम्नी ( Maruti Suzuki Jimny SUV ) को किसी ऑफरोड ड्राइविंग के हिसाब से तैयार किया गया है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी जिम्नी को मारुति के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में बनाया जाएगा। कंपनी की योजना है कि उत्पादन शुरू करने के छह महीने के बाद इसे बाजार में लॉन्च किया जाए।
ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में जिम्नी को साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। सुजुकी जिम्नी के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि इस वाहन को ऑटो एक्सपो में भारतीय ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जिम्नी को पेशेवर लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर शोध के बाद विकसित किया गया है। सुजुकी जिम्नी को अभी 194 देश में बेचती है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिम्नी की कीमत 7 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुई है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस कार में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर, के-सीरीज पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन 104 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 138 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इस कार में 4-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स मिलेगा, वहीं टॉप वेरियंट्स में 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक़ जापान में बेची जाने वाली जिमनी 660सीसी, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4-सिलेडर के-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ग्लोबल मार्केट में 1.5 लीटर की जिमनी ज्यादा बिकती है, जो 6000 RPM पर 104 बीएचपी की पावर और 4000 RPM पर 140 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स विकल्स के साथ आती है।
Published on:
29 Feb 2020, 4:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.