5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 500 रुपये में हो जाएगी बाइक की सर्विसिंग, जानें कैसे

अगर आपके साथ भी ये दिक्कत पेश आती है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे महज 500 रुपये में आपकी बाइक की सर्विसिंग हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 29 Feb 2020, 3:06 PM IST

Bike Servicing

Bike Servicing

नई दिल्ली: कई बाइक्स ऐसी होती हैं जिनकी सर्विसिंग की कॉस्ट काफी ज्यादा होती है। ऐसे आपके काफी पैसे सिर्फ सर्विसिंग पर खर्च हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत पेश आती है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे महज 500 रुपये में आपकी बाइक की सर्विसिंग हो जाएगी।

कालाहारी की जबरदस्त गर्मी में टेस्ट की जा रही BMW iNEXT ईवी, मिलेगी 600 किमी की रेंज

दरअसल बाइक की सर्विसिंग बेहद ही आसान होती हैं, ऐसे में आप खुद ही अपनी बाइक की सर्विसिंग कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग 250 से 300 रुपये के इंजन ऑइल का खर्च आएगा साथ ही बाइक के पुर्ज़ों को साफ़ करने के लिए 100 रुपये के पेट्रोल और 100 रुपये की कुछ अन्य चीज़ों की जरूरत पड़ती है।

ऐसे करें बाइक की सर्विसिंग

चेन की सफाई ( Bike Chain ) : चेन कॅवर को हटाएं और चेन पर पेट्रोल डाल कर उसे साफ करें। पूरी गंदगी साफ होने के बाद चेन में ल्यूब्रिकेंट डालें।

एयर फिल्टर ( Air filter ) : बाइक के एयर फिल्टर में कुछ समय के बाद कचरा भर जाता है जिसका सीधा असर बाइक के परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। इसलिए टाइम-टाइम पर एयर फिल्टर बदलते रहें। एयर फिल्टर आपको बाइक की सीट के नीचे मिल सकता हैं। फिल्टर के कॅवर को खोल कर फिल्टर बॉक्स को पेट्रोल से धोकर नए फिल्टर को लगा दें।

7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

इंजन आयल ( Engine Oil ) : बाइक के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंजन ऑयल ( engine oil ) रेग्युलरली बदलना जरूरी है। मैनुअल पढ़कर कोई भी आयल बदलने का टाइम जान सकते हैं । ऑयल बदलने के लिए बाइक को लगभग 5 मिनट के लिए स्टार्ट करें और फिर बंद कर दें। इससे ऑयल गर्म होकर लाइट हो जाएगा। ऑयल बदलते वक्त पहले पुराना तेल निकलने के बाद इंजन में नया ऑयल डाल दें।