5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालाहारी की जबरदस्त गर्मी में टेस्ट की जा रही BMW iNEXT ईवी, मिलेगी 600 किमी की रेंज

कंपनी ने बेहद ही गर्म तामान वाले इलाके में अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को टीज़ किया है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दक्षिण अफ्रीका के गर्म तापमान वाले कालाहारी में टेस्ट कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 29 Feb 2020, 2:09 PM IST

BMW iNEXT EV

BMW iNEXT EV

नई दिल्ली: जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी BMW ( बीएमडब्लू ) ने अपने iNEXT ईवी ( electric vehicle ) को पोलर सर्किल के बेहद ही सर्द तामपान में टीज़ करने के बाद अब कंपनी ने बेहद ही गर्म तामान वाले इलाके में अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को टीज़ किया है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दक्षिण अफ्रीका के गर्म तापमान वाले कालाहारी में टेस्ट कर रही है। ये दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में से एक है। ऐसे पूरी तरह से कार की टेस्टिंग हो जाएगी। अगर ये इलेक्ट्रिक कार इस इलाके में अच्छा परफॉर्म कर जाती है तो फिर ये किसी भी तापमान में अच्छे से परफॉर्म कर सकती है।

मुंबई के फ्लाईओवर्स पर तय की गई स्पीड लिमिट, नहीं मानने भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

कालाहारी में इस कार पर ना सिर्फ भयंकर गर्मी का असर पड़ेगा बल्कि, इसपर सोलर रेडिएशन, धूल-मिट्टी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों का भी असर पड़ेगा। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी कार की हालत खराब हो जाती है ऐसे में अगर ये कार अच्छा परफॉर्म कर लेती है तो कंपनी के लिए ये बड़ी बात होगी।

7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

BMW इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि कार की फंक्शनल सेफ्टी, दड्यूराबिलिटी, रिलायबिलिटी, बॉडीवर्क, इंटीरियर, ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम और डिजिटलाइजेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारियां जुताई जा सकें।

नई Maruti Vitara Brezza का कौन सा वेरिएंट है पैसा वसूल, जानने के लिए पढ़ें कंपैरिजन

BMW iNEXT कंपनी के फ्यूचर मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन सिस्टम पर आधारित कार है, इस सिस्टम में कार के डिज़ाइन, ऑटोमेटेड ड्राइविंग, कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ कई पहलुओं पर काम किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 600 किलोमीटर की रेंज देती है। साथ ही कार में लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी साल 2021 में डिन्गोल्फिंग प्लांट से इस कार का प्रोडक्शन शुरू करेगी।