4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई Maruti Vitara Brezza का कौन सा वेरिएंट है पैसा वसूल, जानने के लिए पढ़ें कंपैरिजन

अगर आप भी ये कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन इसके वेरिएंट्स में कंफ्यूज हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि आप ये आर्टिकल पढ़कर अपना कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Feb 2020, 4:17 PM IST

maruti vitara brezza facelift

नई दिल्ली: कंपनी ने नई Maruti Vitara Brezza फेसलिफ्ट को ऑटो एक्सपो में शओकेस करने के बाद फाइनली लॉन्च कर दिया है । और इस कार के नए मॉडल में अंदर से लेकर बाहर तक कई सारे चेंज किए हैं। बीएस6 एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए मारुति ने इसे पेट्रोल इंजन से बदल दिया है। इसमें Maruti Ertigaऔर सियाज़ (Ciaz) वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ) का ऑप्शन दिया गया है। अगर आप भी ये कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन इसके वेरिएंट्स में कंफ्यूज हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि आप ये आर्टिकल पढ़कर अपना कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं । क्योंकि आज हम आपको ब्रेजा के सभी वेरिएंट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे-

सभी वेरिएंट कीमत के अनुसार-



































वेरिएंटकीमत ( मैनुअल वेरिएंट )कीमत ( ऑटोमैटिक वेरिएंट )
L7.34 लाख रुपयेNOT AVAILABLE
V8.35 लाख रुपये9.75 लाख रुपये ( 1.40 लाख रुपये)
Z9.10 लाख रुपये10.50 लाख रुपये ( 1.40 लाख रुपये)
Z Plus9.75 लाख रुपये11.15 लाख रुपये ( 1.40 लाख रुपये)
Z Plus dUAL TONE9.98 लाख रुपये11.40 लाख रुपये ( 1.42 लाख रुपये)

Maruti Vitara Brezza L -

एलईडी पार्किंग लाइट के साथ हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, क्रोम फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर्ड बंपर, ब्लैक स्किड प्लेट गार्निश, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल के साथ ओआरवीएम, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर, 16-इंच स्टील व्हील्स (सेंटर कैप के साथ), रूफ माउंटेड स्पॉइलर, एलईडी टेललैंप्स, एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप और BOOT पर क्रोम स्ट्रिप जैसे फीचर्स से लैस है । वहीं सेफ्टी के लिए इस कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, प्री-टेंशनर और लोड-लिमिटर से लैस ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिये गए हैं।

7 लाख कारों को बेचMaruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

कीमत की बात करें तो ये कार 7.34 लाख रुपए की शोरूम कीम पर मिलती है । कीमत के लिहाज से ये कार बजट फ्रेंडली है, और कंपनी ने इसमें शानदार फीचर्स दिये हैं लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ये कार नहीं मिल रही है । यानि आपको सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में ये कार मिलेगी।

Maruti Vitara Brezza v- ये वेरिएंट ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ऑप्शन्स में मिल रहा है।मैनुअल वेरिएंट की कीमत 8.35 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 9.75 लाख रुपये है । चलिए आपको बताते हैं कि इस वेरिएंट् में बेस वेरिएंट से क्या अलग है। बाहर से देखने पर आपको इसमें फुल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, रूफ रेल्स (ब्लैक), व्हील कवर, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम मिलता है जो पिछले वेरिएंट में नहीं है वहीं सेफ्टी फीचर्स में इस कार में हिल होल्ड ऑटोमैटिक फीचर है । इसके अलावा इस कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, रियर सीट हेडरेस्ट, फ्रंट सीट बैक हुक (ड्राइवर साइड), सीट बैक पॉकेट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अपर ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स दिये गए हैं जो आपकी ड्राइविंग को मजेदार बना सकते हैं। कीमत के लिहाज से इस कार में ऐसा कोई खास फीचर नहीं है जो आप बेस वेरिएंट में अलग से न लगवा सकें ।

भारत में लॉन्च हुई CNG फिटेड Maruti Suzuki Wagon r, 5.32 लाख रुपए है शुरूआती कीमत

Maruti Vitara Brezza Z - ये वेरिएंट ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ऑप्शन्स में मिल रहा है।मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9.10 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 10.50 लाख रुपये है ।

क्या है अलग- Maruti Vitara Brezza Z में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, पियानो ब्लैक एक्सेंट (साइड वेंट + सेंटर कंसोल), क्रोम इन डोर हैंडल, BOOT लैंप, फ्रंट मैप लैंप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए कंफर्टेबल लाइटिंग, कपहोल्डर के साथ रियर सीट आर्मरेस्ट, पार्सल ट्रे, क्रूज कंट्रोल। वहीं इंफोटेनमेंट के लिए एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, वॉइस कमांड जैसे फीचर है। वहीं एक्सटीरियर में भी इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील (ब्लैक), सिल्वर स्किड प्लेट गार्निश, रियर वॉशर का इस्तेमाल किया गया है ।

Maruti Vitara Brezza z plus- बजट की बंदिश न हो तो आप ये वेरिएंट भी खरीद सकते हैं। ड्युअल टोन स्कीम इस वेरिएंट की खासियत है और ये सिर्फ इसी में दिया गया है।