
cng wagon r
नई दिल्ली:Maruti Suzuki ने सीएनजी फिटेड Wagon r को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार शोकेस किया था । मारुति वैगनआर एस-सीएनजी को सिर्फ एक वेरिएंट विकल्प एलएक्सआई में लाया गया है, Maruti i Suzuki Wagon r बीएस6 इंजन से लैस है । और ये कंपनी की तीसरी ऐसी कार है जिसे एस-सीएनजी तकनीक के साथ लाया गया है। यह कंपनी की 'मिशन ग्रीन मिलियन' के तहत लाया गया है जिसकी घोषणा कंपनी ने ऑटो एक्सपो में की थी।
मारुति सुजुकी ने वैगनआर में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगाया है। आपको बता दें कि कस्टमर्स की सीएनजी कारों की मांग को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है, अब ग्राहकों को बाहर से सीएनजी किट लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इंजन- इंजन की बात करें तो Maruti Suzuki Wagon r में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो सीएनजी मोड में 58 बीएचपी व 78 न्यूटन मीटर तथा पेट्रोल मोड में 81 बीएचपी व 113 न्यूटन मीटर का पॉवर व टॉर्क प्रदान करता है। इस कार में कंपनी ने दो ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) व फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिए गए है, जो इसके परफॉर्मेंस व ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करता है।
'मिशन ग्रीन मिलियन' के तहत कंपनी ने दस लाख वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है । इसके तहत कंपनी आने वाले सालों माइल्ड हाइब्रिड, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक वाली कारें बेचेगी।
Updated on:
14 Feb 2020, 4:00 PM IST
Published on:
14 Feb 2020, 3:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.