5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में लॉन्च होगी Kia Sonet, लॉन्चिंग से पहले जानें इसके फीचर्स

kia sonnet नाम से आ रही 4-मीटर से छोटी इस एसयूवी को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 14 Feb 2020, 1:28 PM IST

kia sonet

kia sonet

नई दिल्ली: Kia Seltos को मार्केट में काफी पसंद किया गया है। अब kia Motors अपनी और भी कारें इस मार्केट में लॉन्च करने वाली है। भारतीय बाजार में अब सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। kia sonnet नाम से आ रही 4-मीटर से छोटी इस एसयूवी को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया है। कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन को लाने वाली है, जिसे टेस्टिंग करते भी देखा जा चुका है। अब कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग डेट बताई है।

अगस्त में लॉन्च होगी ये कार-

किया मोटर्स का कहना है कि ये कार अगस्त में लॉन्च होगी। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कंपनी इस कार को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च करेगी। अगस्त 2020 में यहां अपनी पहली ऐनिवर्सरी पर सॉनेट को लॉन्च करके कंपनी इस मौके को सेलिब्रेट करेगी।

Kia Motors ने जारी किया Sonet का टीजर, सामने आए नए फीचर्स

फीचर्स- किआ सॉनेट ( Kia Sonet ) को ह्यूंदै वेन्यू वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसके अलावा 16-इंच अलॉय वील्ज, बोल्ड शोल्डर क्रीज और बोल्ड वील आर्च इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। पीछे की तरफ बड़े टेललैम्प दिए गए हैं, जो एक एलईडी लाइट बार से जुड़े हुए हैं। इसमें फ्रंट में टाइगर नोज ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैम्प मिलेंगे।

पॉवर और इंजन- इस एसयूवी में वेन्यू वाला इंजन मिलेगा। इसका मतलब यह एसयूवी तीन इंजन ऑप्शन में आएगी। इनमें 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। इन इंजन के साथ गियरबॉक्स के 4 ऑप्शन- 5-स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड मैन्युअल, 7-स्पीड डीटीसी ऑटोमैटिक और सीवीटी ऑटोमैटिक होंगे।

माइलेज पर पड़ता है 4 व्हील ड्राइव का असर, जानें इसके फायदे और नुकसान

कीमत- Kia Sonet की कीमत 7-12 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इस कार की टक्कर एसयूवी मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी के मुकाबले बाजार में उतारी जाएगी।