4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajaj ने बढ़ाए dominar 400 के दाम, जानें नई कीमत और कब से होगी लागू

Bajaj Dominar 400 की कीमत में इजाफा अप्रैल में हुई थी अपडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 30 Jul 2019, 2:54 PM IST

bajaj dominar 400

नई दिल्ली:Bajaj Auto ने अपनी पापुलर बाइक Dominar 400 की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है।यानि इस बाइक को खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैस खर्च करने पड़ेंगे।

6000 रूपए का हुआ इजाफा-

बजाज ने अपनी इस बाइक की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बाइक की नई कीमत को अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। आपको मालूम हो कि Dominar 400 की फिलहाल दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 1.80 लाख रुपये है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नई Dominar 400 को अप्रैल में उतारा गया था तब इसकी कीमत 1.74 लाख रुपये (एक्स शोरूम) थी। बाइक को कुछ फीचर्स के साथ अपडेट किया गया था ।

Porche की इस कार के आगे सब हो जाएंगे फेल, 4 मिनट चार्जिंग से चलेगी 100 किमी

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो Dominar 400 में इंस्ट्रूमेंट पैनल में दो डिस्प्ले दिये गए हैं। इसके अलावा KTM 390 ड्यूक की तरह 43mm USD फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है। बाइक की बिल्ट क्वालिटी काफी सॉलिड है।

bajaj dominar 400 का इंजन भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर परफॉरमेंस देता है। इस बाइक में 373.3cc का धांसू इंजन लगा है और ये 39.9hp पावर और 35Nm टॉर्क देता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है ।कंपनी ने इसकी पावर डिलीवर के इसमें अब DOHC सेटअप का इस्तेमाल किया है, जबकि पुराने मॉडल में SOHC सेटअप का इस्तेमाल किया गया था।

Hero नाम से नहीं बिकेंगे कंपनी के इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर, जानें क्या है वजह