
नई दिल्ली: Porsche ने सोमवार को अपनी फेसलिफ्ट कार मैकेन एसयूवी की लॉन्चिंग के दौरान ऐसी जानकारी दी कि कार लॉन्चिंग से ज्यादा आने वाली कार की चर्चा होने लगी । दरअसल Porsche इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन कंपनी ने इस कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि taycan नाम की ये कार 4 मिनट चार्ज करने पर 100 किमी की दूरी तय कर सकेगी और कंपनी इसे मई 2020 तक लॉन्च कर देगी।
सिंगल चार्जिंग में चलेगी 500 किलोमीटर-
पोर्श इंडिया के डायरेक्टर पवन शेट्टी ने इलेक्ट्रिक कार टेकन ( taycan ) को लेकर कहा, 'इसे 800 वोल्ट आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जिसका मतलब है कि मात्र 4 मिनट चार्ज करने के बाद यह कार 100 किलोमीटर तक चलेगी। फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।' नई जनरेशन बैटरी टेक्नॉलजी के बाद यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर 1000 किलोमीटर तक चलने में समक्ष होगी और कार के चार्जिंग समय में भी कटौती होगी।
5 स्टार होटलों से किया है करार-
पोर्श इंडिया ने अपनी इन कारों की चार्जिंग के लिए 5 स्टार होटेल्स के साथ समझौता किया है।
सितंबर तक हो जाएगी कार-
पोर्श टेकन की बात करें तो ये कार इस साल सितंबर तक ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो जाएगी लेकिन भारत के लोगों को इस कार के लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा । आपको बता दें इस कार को CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में इंपोर्ट करेगी।
Updated on:
30 Jul 2019, 4:08 PM IST
Published on:
30 Jul 2019, 2:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.