
नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp ) का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है । अपने शानदार टू- व्हीलर्स के लिए कंपनी देश ही नहीं दुनियाभर में जानी जाती है। यही वजह है कि कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर की एक बड़ी और प्रमुख कंपनी के रूप में जानी जाती है। यहां तक कि मंदी के इस दौर में भी हीरो ने मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखी है। और लगातार नए-नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर रही हैं।
अब जबकि फ्यूचर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है ऐसे में सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज की तैयारी कर रही है और हीरो भी अपनी इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर्स लाइन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है लेकिन इस बारे में एक अजीब सी खबर सामने आ रही है।
हीरो ब्रांड के अन्तर्गत नहीं बेच सकती इलेक्ट्रिक व्हीकल-
खबरों की मानें तो हीरो कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनी हीरो ब्रांड के अन्तर्गत नहीं बेच सकती । दरअसल एक पारिवारिक समझौते के तहत हीरो के मालिक ऐसा नहीं कर सकते हैं।
इस वजह से लगा है प्रतिबंध-
ये समझौते हीरो साम्राज्य के बंटवारे के वक्त लिया गया था और इस समझौते के अनुसार,पवन मुंजाल के चचेरे भाई और हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रमोटर नवीन मुंजाल के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने का अधिकार है। साथ ही मुंजाल परिवार का कोई भी सदस्य हीरो ब्रांड का इस्तेमाल किसी नए वेंचर के लिए नहीं कर सकता, जिसका कॉम्पटीशन मौजूदा वेंचर के साथ हो। इस कॉन्ट्रैक्ट में साफतौर पर कहा गया है कि मुंजाल परिवार का कोई अन्य सदस्य किसी नए उद्यम के लिए हीरो ब्रांड का उपयोग नहीं कर सकता है ।
अलग नाम का इस्तेमाल करेगी कंपनी-
हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए हालांकि 2010 के समझौते पर कुछ भी जवाब नहीं दिया है। हालंकि प्रवक्ता ने संभावित नामों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होने नए तकनीकों वाले प्लेटफॉर्म के लिए अलग नाम का इस्तेमाल करने की बात कही।
यहां आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प बैंगलोर स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप एथर एनर्जी में एक बड़ी हिस्सेदारी रखती है, और इस स्कूटर की बैंगलोर और चेन्नई के बाजारों में अच्छी पकड़ मानी जा रही है
Updated on:
30 Jul 2019, 12:30 PM IST
Published on:
30 Jul 2019, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.