
नई दिल्ली: टीवीएस मोटर्स बहुत जल्द भारत में अपनी नई क्रूजर बाइक लॉन्च करने वाला है और कहा जा रहा है कि ये क्रूजर बाइक रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड को टक्कर देगी। आपको बता दें कि टीवीएस ने Zepellin 212cc को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। अब कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन वर्जन तैयार कर लिया है। देखने में ये बाइक आपको BMW G 310 ट्विंस की याद दिलाएगी।
इंजन- इंजन की बात करें तो Zepellin में 212सीसी का लिक्विड कूल फोर स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 20 बीएचपी की पावर देता है। वहीं आपको मालूम हो कि इस बाइक में बीएस6 नार्म्स वाला इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें प्रदूषण कम करने के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स, स्पोक्ड व्हील्स, डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों में disc ब्रेक्स, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
कीमत- कंपनी इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये के आसपास रख सकती है। कंपनी ने इस बाइक का प्राइस कम रखने के लिए इसके कई पार्ट्स जैसे स्विच गियर, फुटपेग्स और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वगैरहा अपाचे 200 से लिए गए हैं।
Updated on:
27 Jul 2019, 4:23 PM IST
Published on:
27 Jul 2019, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.