4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक कारों पर GST घटने के बाद, इन कारों के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत

सरकार ने घटाई जीएसटी दर इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर होगा मोटा फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Jul 2019, 3:03 PM IST

tigor ev

नई दिल्ली :GST काउंसिल की 36वीं बैठक में सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा तोहपा दिया। दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर से लंबे वक्त से gst घटाने की मांग की जा रही थी। फाइनली सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। अब कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर 12 फीसदी की जगह मात्र 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसका मतलब होगा कि उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने परर मोटा फायदा होगा। खैर हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सरकार के इस फैसले के लागू होने पर 10 लाख कीमत वाली कार पर कस्टमर्स को 70 हजार तक का फायदा होगा। इसीलिए आज हम आपको फायदा नहीं बल्कि अब तक भारत में लॉन्च हो चुकी इलेक्ट्रिक कारों की वो कीमत बताएंगे जो आपको देनी होंगी।

गाड़ी खरीदने के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, सरकार ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन फीस, जानें कितनी हुई बढ़ोत्तरी

ये कारें हो चुकी हैं लॉन्च-

आपको मालूम हो कि भारत में अब तक Hyundai Kona और टाटा मोटर्स की Tata Tigor EV लॉन्च हो चुकी है। इन कारों की कीमत पर सरकार के इस फैसले का क्या असर पड़ेगा चलिए जानते हैं।

Tata Tigor EV-

सबसे पहले बात करते हैं टाटा टिगोर ईवी की। टाटा ने टिगोर इलेक्ट्रिक को XM और XT दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है । इनकी कीमत 9.99 लाख और 10.09 लाख रुपये है। अगर यही कार आप पहले खरीदते तो आपको दोनो कारों पर 1,19,880 रुपए और 1,21, 080 रुपए जीएसटी चुकानी पड़ती लेकिन सरकार के रेट कम करने के बाद XM वेरिएंट पर 49,950 रुपए और 50,450 रुपए जीएसटी के तौर पर देने पड़ेंगें।

मैनुअल कार चलाते समय क्लच और गियर के साथ न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

Hyundai Kona-

हुंडई ने Kona को 25.30 लाख रुपए की कीमत पर उतारा है। हालांकि कीमत देखकर इस कार को मिडिल क्लास शायद ही खरीदे फिर भी हम आपको बता दें कि पहले जहां आपको इस कार पर 303600 रुपए देना होता वहीं अब आपको मात्र 1,26,500 रुपए ही देने होंगे।

आने वाली इलेक्ट्रिक कारें-

आने वाले वक्त में हमारे देश में मारुति वैगन आर से लेकर किया सेल्टॉस और रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक जैसी कारें आने वाली हैं।