4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनुअल कार चलाते समय क्लच और गियर के साथ न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

कार चलाते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं खास तौर पर क्लच और गियर का इस्तेमाल करने में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Jul 2019, 11:45 AM IST

tc

नई दिल्ली: हमारे देश में ऑटोमैटिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा है लेकिन फिर भी सड़कों पर मैनुअल कारों की संख्या कहीं ज्यादा नजर आती है। आपको जानकर हैरानी होगी हमेशा से मैनुअल कार चलाने के बावजूद आज भी लोग मैनुअल कारें चलाते समय कई ऐसी गलतियां करते हैं जो न सिर्फ कार को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि ड्राइवर के लिए भी खतरनाक साबित होती हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोगों को आज भी इन गलतियों के बारे में पता नहीं होता। इसीलिए आज हम आपको न सिर्फ इन गलतियों के बारे में बता रहे हैं बल्कि उनसे होने वाले नुकसान को भी बता रहे हैं।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 लाख नौकरियों पर लटकी तलवार, ये है बड़ी वजह

हाथ गियर लीवर पर न रखें-

मैनुअल कार चलाते समय लोग अक्सर अपना हाथ स्टीयरिंग और गियर लीवर पर एक साथ रखे रहते हैं। ये सही नहीं है क्योंकि गियर लीवर से गियर चेंज करते वक्त स्थिर रहने वाला सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर की तरफ दबता है और कॉलर गियर को उस पोजिशन में दबाता है, जिसमें आप ड्राइव करना चाहते हैं। और जब आप गियर लीवर पर लगातार हाथ रखते हैं तो सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। इस वजह से कार चलाने के दौरान अपना हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही रखें, इससे आप और आपकी गाड़ी, दोनों सुरक्षित रहेंगे।

सिग्नल पर गियर में न रखें कार-

स्टॉप सिग्नल पर कार को गियर में छोड़ा, तो सिग्नल ग्रीन होने से पहले क्लच से पैर स्लिप होने की आशंका रहती है। ऐसे में कार खुद से ही आगे बढ़ जाएगी और दुघर्टना हो सकती है।

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस Hyundai की इस कार में मिलेगा सोलर पैनल वाला फीचर, जानें पूरी डीटेल

स्पीड के हिसाब से बदलें गियर -

स्पीड बढ़ाते वक्त गियर भी स्पीड के हिसाब से बदलें। दरअसल स्पीड बढ़ाने के साथ गियर न बदलने पर इंजन पर दबाव पड़ता है, और ऐसा होने से आपकी कार में ईंधन की खपत ज्यादा होने के साथ-साथ इसके जल्दी खराब होने की आशंका भी बनी रहती है।

दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त आदेश, अब नहीं चलेगा सड़कों पर जुगाड़

क्लच पैडल पर न रखें पैर-

पैर को कार के क्लच पेडल पर न रखें। ऐसा करने से कार ज्यादा फ्यूल पीती है। इसके अलावा अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ने पर आप हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह क्लच दबा देंगे जिससे ऐक्सीडेंट हो सकता है।