4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस Hyundai की इस कार में मिलेगा सोलर पैनल वाला फीचर, जानें पूरी डीटेल

हुंडई सोनाटा अगले साल तक भारत समेत कई देशों में लॉन्च हो सकती है लेकिन इस कार के चर्चे अभी से हैं। दरअसल इस कार में चार्जिंग के लिए सोलर पैनल दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Jul 2019, 5:21 PM IST

sonata

नई दिल्ली : Hyundai मोटर्स की नेक्सट जनरेशन प्रीमियम सेडान सोनाटा बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाली है। इस कार की सबसे खास बात ये होगी कि ये डीजल-पेट्रोल वेरिएंट न होकर हाइब्रिड होगी । और इस कार में बैट्री चार्जिंग के लिए खास सुविधा दी गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस कार में क्या खास है।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाटा ( hyundai sonata ) के हाइब्रिड वेरियंट में सोलर पैनल रूफ ( solar panel Roof ) का फीचर मिलेगा। इसके अलावा इस कार में एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल का फीचर भी दिया जाएगा। सोनाटा हाइब्रिड में लगी सोलर पैनल रूफ कार की बैटरी को चार्ज करने में मदद करेगी। हुंडई के मुताबिक कार कितनी देर में चार्ज होगी ये धूप पर निर्भर करेगा। कार जितनी देर तक धूप में रहेगी, बैटरी उतनी जल्दी चार्ज होगी।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 लाख नौकरियों पर लटकी तलवार, ये है बड़ी वजह

सोलर पैनल ( SOLAR PANEL ) कार की छत पर मिलेंगे, और ये विंडशील्ड के ऊपर से लेकर पीछे की विंडो तक फैले होंगे। हालांकि कंपनी ने इस हाइब्रिड वर्जन को फिलहाल सिर्फ दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह अमेरिका समेत बाकी देशों में भी पहुंचेगा।

6 घंटे में चार्ज होगी बैट्री-

बैटरी को फुल चार्ज होने के लिये कम से कम छह घंटे का वक्त चाहिये।जिसके बाद ये कार सिंगल चार्जिंग में 1300 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 लाख नौकरियों पर लटकी तलवार, ये है बड़ी वजह

नई सोनाटा में कैसकैडिंग फ्रंट ग्रिल डिजाइन, पीछे की तरफ स्माल स्पॉयलर और डिजाइनर व्हील्स मिलेंगे।वहीं इसके एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल टेक्नोलॉजी की बात करें, तो यह फीचर हाइब्रिड कंट्रोल यूनिट की स्पीड और ट्रांसमिशन को कंट्रोल करेगा। वहीं इससे गियरशिफ्ट टाइम में भी 30 फीसदी की बचत होगी।

इंजन- कार की फ्यूल एफिशियंसी 20.01 किमी प्रति लीटर होगी और इंजन की बात करें, तो इसमें जी2.0 GDi HEV इंजन मिलेगा, जो 150 बीएचपी की पावर और 188 एनएम का टॉर्क देगा । वहीं हाइब्रिड सिस्टम में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 38 KW की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देगी। जिसके बाद कार की कुल पावर 189 बीएचपी की हो जाएगी। वहीं कार में 6 स्पीड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलेगा ।