
नई दिल्ली:बजाज मोटर ने बहुत जल्द मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का ऐलान किया है। खुद कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने यह कंफर्म किया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपना पहली इलेक्ट्रिक वीइकल लॉन्च करेगी।
बजाज चेतक की याद दिला सकता है ये स्कूटर-
आपको बता दें कि हालांकि कंपनी ने ये कंफर्म नहीं किया है लेकिन लंबे वक्त से बजाज चेतक की वापसी की खबरें मार्केट में चल रही हैं। और कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की की स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर्स चेतक जैसी होगी, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा।
Bajaj Urbanite के माध्यम से आएगा मार्केट में -
इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी अपने इलेक्ट्रिक डिविजन Bajaj Urbanite के माध्यम से बाजार में लॉन्च करेगी। आपको मालूम हो कि बजाज अर्बनाइट स्कूटर को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अभी कुछ वक्त पहले इस स्कूटर की टेस्टिंग पीरियड की कुछ तस्वीरें और विडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं।वहीं लॉन्चिंग की बात करें तो ये स्कूटर इस के अंत या साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
फायदे में रही है बजाज मोटर-
आपको बता दें कि फाइनेंशल इयर 2020 के पहले क्वार्टर में कंपनी ने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मार्केट में 1,012 करोड़ का नेट प्रॉफिट जनरेट किया। खास बात ये है कि ये प्रॉफिट कंपनी ने ऐसे समय में कमाया है जब टू व्हीलर मार्केट में बिक्री काफी कम हो रही है।
Updated on:
27 Jul 2019, 5:08 PM IST
Published on:
27 Jul 2019, 5:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.