4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti की कारों पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, 70000 रुपए तक की होगी बचत

Maruti Suzuki का शानदार ऑफर फरवरी में मिल रही है जबरदस्त छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 14 Feb 2020, 11:58 AM IST

maruti cars

maruti cars

नई दिल्ली: Maruti Suzuki अपने कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए फरवरी के महीने में कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट BS4 और BS6 दोनों तरह के मॉडल पर मिल रहा है। यानि अगर आप मारुति की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फरवरी में ऐसा करके आप काफी पैसा बचा सकते हैं चलिए आपको बताते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

‘Ford Pass’ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस होगी फोर्ड की हर कार, जानिए कैसे करेगी काम

Maruti Alto- मारुति की इस पॉपुलर एंट्री लेवल कार के बीएस6 मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट के साथ 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

Maruti S-Presso- इस कार पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये कार पिछले साल ही लॉन्च हुई थी ।

Maruti Swift – इस कार के के ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वैरिएंट पर 50,000 रुपये जबकि मैनुअल वैरिएंट पर 25,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए बनेंगे 2600 चार्जिंग स्टेशन, जानें पूरी खबर

Dzire- बीएस6 पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। यानि आप लगभग 45000 रुपए बचा सकते हैं।

यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस कार के BS4 मॉडल्स को खरीदने पर आपको 70 हजार रुपए तक बचाए जा सकते हैं। वहीं बलेनो के बीएस6 वैरिएंट पर 35,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। वैगनआर पर आप 32,500 रुपये की बचत कर सकते हैं, जबकि सेलेरियो बीएस6 पर 42,000 रुपये का कैश डिस्काउंट व एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।