
ev charging station
नई दिल्ली: हमारे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric Vehicles ) को बढ़ावा देने के लिए सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से लोग इन कारों को खरीदने से झिझकते हैं अगर आप भी यही सोच कर इलेक्ट्रिक वाहन नहीं खरीद रहे तो आपको लिए अच्छी खबर है । दरअसल केंद्र सरकार ने फेम-2 स्कीम के तहत देश भर के बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 2,600 चार्जिंग स्टेशन बनाने की अनुमति दे दी है। अब इस पर काम शुरू हो जाएगा। परियोजना के तहत हर 4 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन मिलेगा। जिससे लोगों को अपने वाहन चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होगा।
केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनियों जैसे ईईएसएल, एनटीपीसी और आरईआईएल के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर कर चुकी है। देश के 62 बड़े शहरों में 2,600 चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम ईईएसएल को दिया गया है। इसके लिए कई अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों से कांट्रैक्ट किये जा रहे हैं।
इस परियोजना के तहत नई दिल्ली से मुंबई तक 12 लेन एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा, जिसमे गुरुग्राम के पहले 10 किलोमीटर को ई-हाईवे के तौर पर विकसित किया जायेगा।
Updated on:
14 Feb 2020, 10:56 AM IST
Published on:
14 Feb 2020, 10:54 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.