बिलासपुर

आईएचएसडीपी के मकानों में अवैध कब्जा, निगम ने मकान खाली करने नोटिस किया चस्पा

नगर निगम ने गुरुवार को चिंगराजपारा स्थित आईएचएसडीपी योजना के तहत बनाए गए मकानों में कब्जा करने वालों मकान खाली करने उनके मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया। लोगों को मकान खाली करने के लिए 2 दिनों का समय दिया गया है।
less than 1 minute read
आईएचएसडीपी के मकानों में अवैध कब्जा, निगम ने मकान खाली करने नोटिस किया चस्पा
आईएचएसडीपी के मकानों में अवैध कब्जा, निगम ने मकान खाली करने नोटिस किया चस्पा

बिलासपुर. गरीब लोगों को आवास की सुविधा दिए जाने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए आईएसएचडीपी योजना के तहत करीब 300 मकानों में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों ने चिंगराजपारा स्थित आईएचएसडीपी के मकानों में नोटिस चस्पा कर करीब 50 से अधिक लोगों को 2 दिनों के भीतर मकान खाली करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों में आईएचएसडीपी योजना के तहत 6612 मकान बनाए गए हैं। इनमेंं से करीब 300 से अधिक मकानों का आवंटन नहीं हुआ है। इन मकानों में नगर निगम ने ताला लगाया था। कुछ लोगों ने इन मकानों के तालों को तोड़कर कब्जा कर लिया है।

नगर निगम ने गुरुवार को चिंगराजपारा स्थित आईएचएसडीपी योजना के तहत बनाए गए मकानों में कब्जा करने वालों मकान खाली करने उनके मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया। लोगों को मकान खाली करने के लिए 2 दिनों का समय दिया गया है। 2 दिनों में मकान खाली नहीं करने पर निगम अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर मकान खाली करवाने की चेतावनी दी है।

Published on:
23 Oct 2020 06:10 pm