
बिलासपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सभी सातों विधानसभा के प्रेक्षकों ने रविवार को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग कॉलेज भवन में भूतल पर सात अलग- अलग कक्षों में सातों विधानसभाओं के लिए मतगणना होगी। प्रथम तल पर सात कक्षों में सभी विधानसभाओं के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां पर मतदान के बाद सभी इवीएम को सील बंद कमरे में रखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सभी प्रेक्षकों ने स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए । इसके बाद सभी प्रेक्षक एनआईसी में मतदान दलों के द्वितीय रैंडमाईजेशन प्रक्रिया में मौजूद रहे। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा मतदान दलों को रेंडमली विधानसभा आवंटित की गई। प्रेक्षकों ने निर्वाचन कार्यालय में बने इवीएम स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रेक्षक छोटे लाल पासी, तखतपुर, विश्वनाथ आचार्य बिल्हा, सुधा वर्मा बिलासपुर, चौथीराम मीणा बेलतरा, नारायणचंद्र सरकार मस्तूरी, जोसफ पॉलीन कैम्सन मरवाही, डीके जगदले कोटा के अलावा एसपी आरिफ शेख सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।
...................................................
आज 3 बजे तक नाम वापसी फिर चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को करेंगे एलॉट
बिलासपुर. विधानसभा चुनाव के अंतर्गत सोमवार को दोपहर ३ बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। जिले के विधानसभा सीटों में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतीक चिन्ह तय है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार है। निर्दलीय प्रत्यािशयों में से अनेक लोगों ने अपने पंसदीदा चुनाव चिन्ह नामांकन पत्र में उल्लेख नहीं किया है।