4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur News: मटकी फोड़ने रस्सी बांध रहा 7वीं क्लास के छात्र के साथ अनहोनी, कृष्ण जन्माष्टमी में छाया मातम

Bilaspur Accident: कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को लेकर स्कूल में चल रही मटकी फोड़ कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। मटकी फोड़ने के लिए रस्सी बांध रहा एक छात्र करंट की चपेट में आ गया..
less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur accident

मटकी फोड़ कार्यक्रम ( Photo - AI )

Chhattisgarh News: मटकी फोड़ कार्यक्रम से पहले उस वक्त हड़कंप मच गया जब 7वीं क्लास का छात्र करंट की चपेट में आ गया। अचते अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके चलते उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। छात्र के चेहरे पर भी चोट आई। इधर इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। ( Bilaspur news) यह मामला बरेला स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल का है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।

Bilaspur Accident: 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आया छात्र

जानकारी के अनुसार सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल (13), निवासी बिरगांव, करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के ऊपर से 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। मटकी बांधने के दौरान छात्र विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्यक्रम की तैयारी कराई जा रही थी। साथ ही मटकी बांधने जैसे जोखिम वाले कार्य में छात्र को लगाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति किस स्तर पर दी गई और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम क्यों नहीं किए गए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग