
बारिश (फोटो सोर्स: Patrika)
Bilaspur Rainfall: मानसून सीजन में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा है। 1 जून से 1 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में सामान्य औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, बिलासपुर में स्थिति इसके उलट है। जिले में अब तक 909.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 860.4 मिमी है। इस तरह बिलासपुर में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश स्तर पर अब तक 926 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 942.1 मिमी है। यानी पूरे प्रदेश में बारिश सामान्य से 2 प्रतिशत कम है।
नोट: 1 जून से 1 सितंबर 2026 तक सामान्य बारिश की तुलना में कमी प्रतिशत में।
एक ओर 15 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, तो कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें बलरामपुर में सामान्य से 75 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 46 प्रतिशत, मुंगेली में 31 प्रतिशत, नारायणपुर में 25 प्रतिशत और रायपुर में 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश का आंकड़ा जिले को सामान्य बारिश वाले जिलों में बनाए हुए है।
मंगलवार को बिलासपुर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बादल छाने के साथ ही दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। बारिश के चलते श्रीकांत वर्मा मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में पानी भी भर गया। मंगला चौक स्थित सिटी मॉल के पास पेड़ गिरने के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रही। इसके साथ ही कुदुदंड सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली बंद होने की शिकायतें बिजली विभाग तक पहुंचीं।
Updated on:
02 Sept 2026 01:09 pm
Published on:
02 Sept 2026 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
