
पहली बार एक ही दिन में पंजीकृत हुए 600 नए अधिवक्ता (Photo Patrika)
Bar Council of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की नामांकन समिति ने पहली बार एक ही दिन में 600 नए अधिवक्ता बनाए हैं। उच्च न्यायालय परिसर बोदरी में नामांकन समिति की अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक में नए नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच के बाद 600 आवेदकों को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किया गया। एक अधिवक्ता की सनद पुनर्बहाल करने और 26 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की भी अनुशंसा की गई।
बैठक में परिषद के सचिव अमित वर्मा, सहसचिव टीकाराम साहू, नामांकन प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार जायसवाल और विशाल सोनी के अलावा समिति सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, भास्कर साहू भी मौजूद रहे। बैठक के बाद रवि सिंह ने बताया कि वकालत के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रुचि से नामांकन की संख्या बढ़ी है। इधर भारतीय बार काउंसिल की ओर से एडवोकेट्स बिल, 2026 के तहत नामांकन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार फीस 750 रुपए से बढ़ाकर 22500 रुपए की जा सकती है। ऐसे में एलएलबी पास छात्र और बार परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी शुल्क बढ़ने से पहले ही पंजीयन कराने में जुटे हैं।
-600 नए अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस की अनुमति
-26 प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी करने की अनुशंसा
-1 अधिवक्ता की सनद पुनर्बहाल करने की अनुशंसा
-750 रुपए वर्तमान नामांकन शुल्क
-22500 रुपए प्रस्तावित नामांकन शुल्क
-18000 रुपए प्रस्तावित राज्य बार काउंसिल हिस्सा
-4500 रुपए प्रस्तावित बीसीआई हिस्सा
Updated on:
01 Sept 2026 08:05 am
Published on:
01 Sept 2026 08:04 am
