बिलासपुर

CG Cyber ​​Fraud: हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड! विदेशी निवेश के नाम पर वकील से 3.13 करोड़ की ठगी

Chhattisgarh Cyber ​​Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों ने विदेशी निवेशक बनकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली।

2 min read
CG में बड़ा साइबर फ्रॉड (photo source- Patrika)

CG Cyber ​​Fraud: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

रायपुर में साइबर ठगी का जाल! किसान का मोबाइल हैक कर 3 लाख रुपए गायब, 12 किश्तों में खाली किया खाता…

CG Cyber ​​Fraud: महिला वकील को ऐसे लगाया चूना

मामले की जानकारी के मुताबिक, ठग ने खुद को लंदन की रहने वाली “क्रिस डेविड” नाम की महिला बताकर वकील से संपर्क किया। उसने भरोसा दिलाया कि वह छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में भारी निवेश करना चाहती है। इस झांसे के तहत आरोपी ने 103 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का प्रस्ताव रखा और कहा कि इस राशि को भारत में क्लियर कराने के लिए कुछ प्रोसेसिंग फीस और टैक्स का भुगतान करना होगा।

शुरुआत में पीड़ित से करीब 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके। इसके बाद अलग-अलग कारण बताते हुए बार-बार पैसे की मांग की जाती रही। ठग ने कभी टैक्स, कभी क्लियरेंस फीस और कभी अन्य सरकारी औपचारिकताओं का हवाला देकर रकम मंगाई। इस तरह फरवरी से जून 2024 के बीच पीड़ित से कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करा लिए गए।

इतना ही नहीं, ठग ने पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य सरकारी एजेंसियों का नाम लेकर डराने की कोशिश भी की, ताकि वह बिना शक किए लगातार पैसे भेजता रहे। इस पूरे खेल में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, जिससे मामले की जटिलता और बढ़ गई है।

CG Cyber ​​Fraud: बिना पुष्टि के पैसे ट्रांसफर न करें

जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तब उसने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के निवेश प्रस्ताव या बड़े मुनाफे के लालच में न आएं। विशेष रूप से विदेश से जुड़े निवेश, लॉटरी या भारी रिटर्न के नाम पर आने वाले कॉल, ईमेल या मैसेज को लेकर सतर्क रहें और किसी भी परिस्थिति में बिना पुष्टि के पैसे ट्रांसफर न करें।

Published on:
03 Apr 2026 11:26 am
Also Read
View All