2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में साइबर ठगी का जाल! किसान का मोबाइल हैक कर 3 लाख रुपए गायब, 12 किश्तों में खाली किया खाता…

CG Cyber Fraud: रायपुर में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग किसान को निशाना बनाते हुए बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल हैक कर किसान के बैंक खाते से 2.78 लाख रुपए पार कर दिए।

2 min read
Google source verification
रायपुर में साइबर ठगी का जाल! किसान का मोबाइल हैक कर 3 लाख रुपए गायब, 12 किश्तों में खाली किया खाता..(photo-patrika)

रायपुर में साइबर ठगी का जाल! किसान का मोबाइल हैक कर 3 लाख रुपए गायब, 12 किश्तों में खाली किया खाता..(photo-patrika)

CG Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के रायपुर में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग किसान को निशाना बनाते हुए बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल हैक कर किसान के बैंक खाते से 2.78 लाख रुपए पार कर दिए। यह रकम अलग-अलग किश्तों में निकाली गई, जिससे पीड़ित को तुरंत संदेह नहीं हुआ। मामले की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

CG Cyber Fraud: मैसेज से हुआ ठगी का खुलासा

टिकरापारा निवासी 74 वर्षीय किसान चोलाराम मरकाम ने बताया कि 20 मार्च की शाम उनके मोबाइल पर 1000 रुपए कटने का मैसेज आया। शुरुआत में उन्हें ज्यादा संदेह नहीं हुआ, लेकिन लगातार ट्रांजैक्शन के संकेत मिलने पर उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली।

पासबुक एंट्री से सामने आई सच्चाई

23 मार्च को बैंक पहुंचकर पासबुक एंट्री कराने पर ठगी का पूरा मामला सामने आया। बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि 19 मार्च से 22 मार्च के बीच उनके खाते से कुल 2.78 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। यह रकम 12 अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निकाली गई राशि में से एक हिस्सा एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एक संदिग्ध खाते में ट्रांसफर किया गया है। बाकी रकम किन खातों में गई, इसकी जांच पुलिस और साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

मोबाइल हैक कर दिया वारदात को अंजाम

मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि ठगों ने किसी तरह किसान का मोबाइल हैक कर बैंकिंग जानकारी हासिल की और उसके जरिए यह पूरी वारदात को अंजाम दिया। साइबर एक्सपर्ट्स इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत आईडी के जरिए ट्रांजैक्शन की डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर ठग अब खासतौर पर बुजुर्गों और ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, जो तकनीकी जानकारी के मामले में कमजोर होते हैं।

सावधानी ही बचाव

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक से दूर रहें। राजधानी में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच यह मामला एक चेतावनी के रूप में सामने आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल लेन-देन के दौर में सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग