बिलासपुर

5 जी रोल-आउट के लिए नगर निगम गंभीर नहीं, मुख्यालय ने मांगी जानकारी, अब तक नहीं भेजी

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ के सभी निकाय क्षेत्रों में 5 जी रोलआउट के लिए प्रदेश के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कवायद कुछ महीने पहले शुरू की थी, लेकिन इसके लिए जरूरी मार्ग फर्नीचर की मैपिंग के लिए भौगौलिक स्थिति और खंभों के संख्यात्मक आंकड़े नगर निगम ने अब तक मुख्यालय नहीं भेजा है। इसे लेकर नगर निगम अधिकारी गंभीर नहीं है। मुख्यालय ने फिर से फरमान जारी कर 3 दिनों के भीतर जानकारी भेजने के आदेश दिए हैं।

2 min read
5 जी रोल-आउट के लिए नगर निगम गंभीर नहीं, मुख्यालय ने मांगी जानकारी, अब तक नहीं भेजी


इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने 27 जून 2023 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को जारी पत्र में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में 5 जी रोलआउट के लिए मार्ग फर्नीचर की मैपिंग के लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में स्थापित स्ट्रीट फर्नीचर में इलेक्ट्रिक पोल, ट्रैफिक लाईट पोल, बस टर्मिनल ,बस स्टॉप, शासकीय भवन, स्ट्रीट लाईट व बिल बोर्ड की जानकारी जरूरी होती है। इसके संख्यात्मक आंकड़े 5जी रोलआउट के मैपिंग के लिए जरूरीहैं। इसकी जानकारी तत्काल भेजी जानी जरूरी है। पत्र के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने प्रदेश के सभी नगरीयनिकायों के प्रभारियों को निर्देश जारी कर जानकारी तत्काल भेजने कहा था। मुख्यालय के आदेश को 5 महीने बीत चुके हैं और अब तक नगर निगम से 5 जी रो आउट के लिए जरूरी रोड फर्नीचर की मैपिंग के लिए जरूरी जानकारी नहीं भेजी है।

चाैथी बार जारी किया स्मरण पत्र, 3 दिनों में मांगी जानकारी
5 जी रोल आउट के लिए सबसे पहला पत्र 28 जून को जारी हुआ था। इसके बाद भी जानकारी नहीं देने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 2 अगस्त को जानकारी मांगी थी। जिसपर नगरीय निकायों को मुख्यालय ने 11 अगस्त को फिर से स्मरण पत्र जारी किया था। इसके बाद भी जानकारी नहीं भेजने पर 11 सितंबर को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने फिर से स्मरण पत्र जारी किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पत्र का हवाला देते हुए फिर से जानकारी मांगी थी। अब मुख्यालय ने 26 सितंबर को फिर से स्मरण पत्र जारी कर 3 दिनों में जानकारी भेजने का फरमान जारी किया है।


11 महीने पहले शुरू हुई है देश में 5 जी सर्विस

देश में 1 अक्टूबर 2022 को हाई स्पीड इंटरनेट यानि 5 जी नेटवर्क की शुरूआत की गई थी। यह देश के महानगर और उपमहानगरों में सबसे पहले शुरू की गई थी। बीते 11 महीनों में देश के 700 से अधिक जिलों में 5 जी साइट्स स्थापित की जा चुकीहै।

दो कंपनियां कर रही संचालन

देश में 5 जी सेवा को देश की 2 निजी दूर संचार कंपनियां आपरेट करर ही हैं। जबकि अन्य दूर संचार कंपनियों को इसे सेवा को शुरू नहीं किया है। इन कंपनियों ने कई राज्यों में इस सेवा को शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।

यह हैं 5जी के फायदे

5G तकनीक 20 गिगाबाइट तक की डेटा दर सक्षम करती है और इस प्रकार 4 जी की तुलना में 20 गुना अधिक तेज़ डेटा ट्रांसमिशन सक्षम करती है। वहीं, 5जी एक मिलीसेकंड से कम समय का लेता है, जो पहली बार वास्तविक समय में डेटा संचार की अनुमति देता है। ऊर्जा की खपत भी 4जी की तुलना में कम होने की उम्मीद है, और प्रति वर्ग किलोमीटर 1,000 गुना अधिक उपकरणों का नेटवर्क बनाना संभव होना चाहिए। यह पेशेवर और निजी वातावरण में कई नई एप्लिकेशन संभावनाएं खोलता है।

इंटरनेट की सुविधाओं से ही विकास संभव है और शहर के लिए यह जरूरी है। 5 जी रोल आउट के लिए मुख्यालय से मांगी गई जानकारी तत्काल भेजने अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

शेख नजीरूद्दीन
अध्यक्ष, नगर निगम, बिलासपुर

Published on:
29 Sept 2023 09:39 pm
Also Read
View All