बिलासपुर

Public Holiday: बड़ी खुशखबरी! इस माह 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश, जानें वजह?

Public Holiday: स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में कुल 16 दिन का अवकाश घोषित किया है।
2 min read
इस माह 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल (फोटो सोर्स- पत्रिका)
इस माह 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Public Holiday: स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। वजह है दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार, जिन पर इस बार भरपूर छुट्टियां मिल रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में कुल 16 दिन का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई से थोड़ा विराम मिल जाएगा और त्योहारों का आनंद उठाने का पूरा मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, छुट्टियां 29 सितम्बर से ही शुरू हो गई हैं। विभाग ने दशहरा और दीपावली को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का कैलेंडर पहले ही जारी कर (Public Holiday) दिया था।

Public Holiday: दशहरा पर लगातार छुट्टी

दशहरा पर्व पर बच्चों को लगातार छह दिन का अवकाश मिल रहा है। 29 सितम्बर से लेकर 4 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को रविवार का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस तरह यदि परिवार चाहे तो बच्चों के साथ पूरे सात दिन तक त्योहार का आनंद ले सकता है।

दीपावली पर मिलेगा त्योहारों का बोनस

दीपावली पर्व पर भी बच्चों को बड़ी सौगात मिली है। विभाग ने दीपावली के लिए 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक छह दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके ठीक बाद 26 अक्टूबर को रविवार का अवकाश है। यानी इस बार दीपावली पर भी बच्चे लगातार सात दिन तक मस्ती कर सकेंगे।

Public Holiday: छोटे अवकाश बनेंगे लंबी छुट्टियां

अक्टूबर माह में दो ऐसे मौके भी हैं जहां छात्र-छात्राएं चाहें तो एक-दो दिन का और अवकाश लेकर लंबे समय तक छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। दशहरा और दीपावली दोनों ही मौकों पर लगातार छुट्टियों की श्रृंखला बनी हुई है।

कुल 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल

दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को जोड़ने पर इस माह स्कूल कुल 16 दिन बंद रहेंगे। यह बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए खुशखबरी है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ घर पर त्योहारों की तैयारियां कर पाएंगे, वहीं बच्चे पढ़ाई के दबाव से थोड़ा हल्के होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार (Public Holiday) मनाएंगे। इस तरह अक्टूबर महीना छात्रों के लिए मौज-मस्ती और त्योहारों का महीना साबित होने जा रहा है।

Updated on:
01 Oct 2025 11:48 am
Published on:
01 Oct 2025 11:48 am
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी