बिलासपुर

जिले बारिश हुई सामान्य, 3 महीनों में 1238 मिमी बारिश, मानसून विदाई की बेला में बढ़ेगा तापमान

  बिलासपुर. जिले में पिछले 3 महीनों में हुई बारिश सामान्य रही। इस दौरान 1238 मिमी बारिश हुई जिसे मौसम विभाग ने सामान्य वर्षा बताया है। वहीं दूसरी ओर मानसून की विदाई की बेला की शुरूआत हो गई है। दिन में धूप खिलने के कारण रविवार को जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई, वहीं शनिवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
जिले बारिश हुई सामान्य, 3 महीनों में 1238 मिमी बारिश, मानसून विदाई की बेला में बढ़ेगा तापमान

रविवार को सुबह की शुरूआत के साथ धूप खिली रही। दोपहर करीब 2 बजे तक मौसम साफ रहा और धूप के कारण उमस और गर्मी बढ़ी रही। दोपहर 3 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और आकाश मेघमय हो गया। शहर समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसके बाद से देर शाम तक आकाश मेघमय रहा। बारिश के बाद सुबह से बढ़ी उमस और गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह से धूप खिलने के कारण जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, वहीं शनिवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 जून से अब तक जिले में 1238.8 मिमी बारिश हुई है।


खूंटाघाट जलाशय हुआ लबालब

शनिवार रात हुई बारिश के कारण खूंटाघाट जलाशय लबालब हो गया। रविवार को डेम में क्षमता से अधिक जलभराव हुआ और वेस्टवियर शुरू हो गया। इसकी जनाकारी मिलते ही पर्यटकों के खूंटाघाट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को अवकाश के दिन यहां पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।

हल्की बारिश के साथ तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिम राजस्थान के कुछ भाग से मानसून के विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, लखनऊ, पटना, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक फैली है। एक द्रोणिका झारखंड से महाराष्ट्र के उपर तक फैली है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने , गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान

शहर- तापमान

रायपुर-31.0

बिलासपुर-31.8

पेण्ड्रा-31.8

अंबिकापुर- 29.2

जगदलपुर-29.5

दुर्ग-29.8

राजनांदगांव-31.5

Published on:
24 Sept 2023 11:20 pm
Also Read
View All