बॉडी एंड सॉल

Air pollution: हवा में मौजूद है प्रदूषण के तत्व, धुआं और धूल, मॉर्निग वॉक पर जाते हैं तो ध्यान रखिए

सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के साथ—साथ प्रदूषण के तत्व, धुआं, धूल आदि भी मौजूद हैं। नमी की मात्रा बढ़ने से धुंध में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी परेशानियां देखने को मिल रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2023, 4:19 PM IST
खासकर मॉर्निंग वॉक करते समय सेहत का पूरा ध्यान रखिए
Air pollution: हवा में मौजूद है प्रदूषण के तत्व, धुआं और धूल, मॉर्निग वॉक पर जाते हैं तो ध्यान रखिए

काली घटाओं के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। अस्थमा अटैक, खांसी की समस्या बढ़ रही हैै। हवा में नमी के साथ—साथ धूल के कण भी है। ऐसे में यदि आपको श्वास संबंधी समस्याएं हैं और आप सुबह के समय घर से बाहर निकलते हैं, तो सेफ्टी के साथ निकलें। खासकर मॉर्निंग वॉक करते समय सेहत का पूरा ध्यान रखिए।

अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह कहते हैं इस समय अस्थमा अटैक के मरीज बढ़ गए हैं। सर्दी की शुरुआत के साथ ही ऐसा होता है। प्रदूषण के समय धुंध बढ़ती है तो प्रदूषण के तत्व उसमें जमने लगते हैं। इसके कारण घटाएं काली नजर आती है और वे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं।

मॉर्निंग वॉक करते समय ध्यान रखें
मॉर्निंग वॉक पर हल्की धूप निकलने के बाद जाएं
घर, दफ्तर और अपनी कार में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें
ज्यादा प्रदूषण के दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें
इनडोर पौधों का उपयोग करें, जो हवा को साफ करते हैं
फेस मास्क पहनें, अचानक से तापमान के परिवर्तन के संपर्क में आने से बचें
पोषक आहार, व्यायाम, पर्याप्त नींद, पानी आदि का ध्यान रखें
बाहर जाते समय भी मास्क पहनें

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: