
सोयाबीन की बड़ी में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन की बड़ी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सामग्री : 100 ग्राम सोयाबीन की बड़ी, 2 प्याज, टमाटर, 2 चम्मच तेल, 10 लहसुन की कली, अदरक, 2 चम्मच दही, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, लाला मिर्च, काली-मिर्च दालचीनी, काजू, 4 हरी-मिर्च, हल्दी,लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक।
सोयाबीन को बड़ी पानी में भिगो दें। अदरक, लहसुन, हरी-मिर्च, टमाटर, प्याज और काजू को मिक्सी में पीस लें। आधे घंटे बाद सोयाबीन का पानी निचोड़ लें। दो चम्मच तेल में बड़ी को हल्का तल लें। कुकर में तेल डालकर उसमें तड़के के लिए साबुत काली-मिर्च, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, लाला मिर्च, हल्दी, दालचीनी व अन्य मसाले डालकर भून लें। मसाला भुनने के बाद इसमें टमाटर डालकर ग्रेवी तैयार कर लें फिर सोयाबीन बड़ी व स्वादानुसार नमक डालकर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं। हींग, जीरा डालकर घी में तड़का लगाकर हरे धनिए से गार्निश कर सर्व करें।