बॉडी एंड सॉल

#coronavirus: ‘चीनी परंपरागत चिकित्सा से कोविड-19 मरीजों के इलाज में मिली मदद

#coronavirus: कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज में चीनी परंपरागत चिकित्सा का व्यापक स्तर पर और गहराई से प्रयोग किया गया। इसका प्रभावी दर 90 प्रतिशत से अधिक रहा।
less than 1 minute read
Mar 24, 2020
#coronavirus: 'चीनी परंपरागत चिकित्सा से कोविड-19 मरीजों के इलाज में मिली मदद
'Chinese traditional medicine helps treatment of covid19

#coronavirus: बीजिंग | कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज में चीनी परंपरागत चिकित्सा का व्यापक स्तर पर और गहराई से प्रयोग किया गया। इसका प्रभावी दर 90 प्रतिशत से अधिक रहा। वुहान में चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी राजकीय परंपरागत चिकित्सा ब्यूरो की प्रमुख यू यानहोंग ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, "चीन में कोविड-19 संक्रमित 74 हजार से अधिक मरीजों ने परंपरागत औषधि का सेवन किया ,जो कुल मरीजों का 91.5 प्रतिशत था। हुपेइ प्रांत में 90 प्रतिशत से अधिक मरीजों ने परंपरागत औषधि का सेवन किया।"

उन्होंने बताया कि चीनी परंपरागत औषधि मरीजों के लक्षण को कम करने ,मृत्यु दर घटाने और शारीरिक बहाली में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

यू यान होंग ने बताया कि चीनी परंपरागत जगत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग बढ़ाकर बचाव के अनुभव को साझा करने और संबंधित देशों और क्षेत्रों को औषधि प्रदान करने के साथ ही यथासंभव मदद देने को तैयार है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
24 Mar 2020 11:33 pm