बॉडी एंड सॉल

इन एक्सरसाइज को रोजाना 20 मिनट कर शरीर में लाएं फुर्ती

Benefits of Exercises: अक्सर लोगों को यह कहते हुए देखा-सुना जाता है कि व्यायाम के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। जबकि हर किसी को पता है कि एक्सरसाइज शरीर के लिए जरूरी है। यहां पांच ऐसे अभ्यासों के बारे में बता रहे हैं जयपुर के सेलेब फिटनेस कोच अजय सिंह। ये व्यायाम, शरीर में फुर्ती को बढ़ाते हैं। खास बात यह है कि इनके लिए 20 मिनट का समय भी पर्याप्त है।

2 min read
Aug 03, 2023
exercises.jpg

Benefits of Exercises: अक्सर लोगों को यह कहते हुए देखा-सुना जाता है कि व्यायाम के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। जबकि हर किसी को पता है कि एक्सरसाइज शरीर के लिए जरूरी है। यहां पांच ऐसे अभ्यासों के बारे में बता रहे हैं जयपुर के सेलेब फिटनेस कोच अजय सिंह। ये व्यायाम, शरीर में फुर्ती को बढ़ाते हैं। खास बात यह है कि इनके लिए 20 मिनट का समय भी पर्याप्त है।

स्क्वॉट्स
कैसे करें: शोल्डर की सीध से बाहर पैर रखते हुए सीधे खड़े हों। अब कमर सीधी रखते हुए नीचे बैठते जाएं व 90 डिग्री एंगल पर रुकें। 15-20 बार दोहराएं। वेट के साथ भी कर सकते हैं। इसे 30 सेकंड व्यायाम व 30 सेकंड रेस्ट और चार राउंड, इस तरह करें।

लाभ: क्वाड्रिशेप, ग्लूट्स, कोर सहित पैरों की मांसपेशियों की मजबूती के लिए यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे बॉडी शेप व पॉश्चर सुधरता है।

वॉकिंग लंजेज
कैसे करें: एक पैर लंबा रखकर घुटना मोड़ें। अब पैर की दिशा के विपरीत शरीर को मोड़ें। इसके बाद फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं। इस व्यायाम को भी 30 सेकंड तक करें और 30 सेकंड रेस्ट करें। चार बार दोहराएं। इस दौरान स्पीड पर ध्यान दें।

लाभ: हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स, काफ सहित लेग मसल्स को मजबूत बनाता है। इससे थाई व हिप्स से फैट घटता है। यह शरीर की कोर स्टैबिलिटी के लिए परफेक्ट है।

बर्पी
कैसे करें: पैर, कंधे जितना खोलकर स्क्वॉट की पोजिशन में आएं। कमर सीधी रख हाथ जमीन पर टिकाएं। पैर पीछे खोलें व एक पुशअप लगाएं। उछलते हुए स्क्वॉट की पोजिशन में आएं व खड़े होकर हाथ, सिर के ऊपर ले जाएं और हवा में उछलें व दोहराएं।

लाभ: 30 सेकंड में कैलोरी बर्न करने वाला यह अभ्यास तेजी से करें। इस एक्सरसाइज से शरीर को फुर्तीला बनाने में मदद मिलती है।

टक जंप
कैसे करें: सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और तेजी से उछलें। इसके बाद दोनों पैरों को छाती से लगाएं। अब जमीन पर 5 सेकंड तक रुकें और इसके बाद दोहराएं। यह अभ्यास 4-5 बार करें। इस अभ्यास के दौरान अपने मूवमेंट पर ध्यान दें।

लाभ: फुर्ती, ऊर्जा व फैट लॉस के लिए यह अभ्यास करें। इससे शरीर को नेचुरल स्पीड मिलती है और शरीर की सभी मांसपेशियांं मजबूत होती हैं।

पुश अप्स
कैसे करें: पेट के बल लेटकर शरीर को दोनों हाथों के बल उठाएं। शरीर, हाथ व पंजों के बल संतुलन में रहे। अब शरीर को नीचे लाएं व फिर हाथ सीधे कर लें। इसे 10-15 बार करें व 4 बार दोहराएं।

लाभ: इस एक्सरसाइज को नियमित दोहराने से एक महीने में तेजी से फैट लॉस होने लगता है। इससे कमर व वेस्टलाइन और पॉश्चर में सुधार होता है। अपर चर्बी घटाने के साथ ही यह व्यायाम कोर स्ट्रेंथ में वृद्धि करता है।

Published on:
03 Aug 2023 05:51 pm