बॉडी एंड सॉल

ERA Test: आप मां बनने को तैयार हैं के नहीं, बताता है ये टेस्ट

ERA Test: कई महिलाएं बार-बार की कोशिश के बावजूद गर्भधारण नहीं कर पाती है। इसके पीछे महिलाओं में भ्रूण का इंप्लांटेशन न होने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब गर्भाशय भ्रूण के इंप्लांटेशन के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि

less than 1 minute read
Feb 20, 2020
ERA Test: know How Endometrial Receptivity Analysis Helpful To you
ERA Test: आप मां बनने को तैयार हैं के नहीं, बताता है ये टेस्ट

ERA Test In Hindi: कई महिलाएं बार-बार की कोशिश के बावजूद गर्भधारण नहीं कर पाती है। इसके पीछे महिलाओं में भ्रूण का इंप्लांटेशन न होने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब गर्भाशय भ्रूण के इंप्लांटेशन के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि रिसेप्टिविटी टेस्ट से यह पहचाना जा सकता है कि गर्भाशय भ्रूण के इंप्लांटेशन के लिए तैयार है या नहीं।

आदर्श समय की पहचान
कई कारणों में से गर्भाशय में स्वस्थ भ्रूण का इंप्लांटेशन न होना भी एक ऐसा महत्वपूर्ण कारण है जिसके वजह से कई महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। लेकिन अब स्त्री के गर्भाशय की लाइनिंग (ऐंडोमेट्रियम) की जांच मुमकिन है जिससे जाना जा सकेगा कि गर्भाशय रिसेप्टिव है या नहीं। इस टेस्ट को Endometrial Receptivity Analysis (ईआरए) कहते हैं। यह गर्भाशय की रिसेप्टिविटी यानी भू्रण को स्वीकार करने की क्षमता की परख करता है और सफल गर्भाधान के लिए भू्रण के स्थानांतरण के लिए आदर्श समय की पहचान करता है।

ऐंडोमेट्रियल की जांच
विशेषज्ञों के अनुसार ईआरए टेस्ट ऐंडोमेट्रियल की जांच करता है। एक स्त्री के मासिक चक्र के दौरान कुछ खास समय पर ऐंडोमेट्रियल लाइनिंग का परीक्षण होता है। रिसेप्टिविटी ऐंडोमेट्रियल डायग्नोस्टिक पद्धति होने के नाते ईआरए भू्रण के स्थानांतरण से पहले हर मरीज में इम्प्लांटेशन की संभावनाएं तलाशने में मदद करता है। नि:संतानता के इलाज में ईआरए टेस्ट उपयोगी हो सकता है। ट्यूब बेबी और आईवीएफ में भी इससे काफी मदद मिलेगी।

Published on:
20 Feb 2020 07:04 pm