बॉडी एंड सॉल

Exercise Benefits: तन के साथ दिमाग भी मजबूत बनाती है एक्सरसाइज- शाेध

Exercise Benefits: नियमित एक्सरसाइज, खासकर एरोबिक आपके तन के लिए ही नहीं मन के लिए भी फादयेमंद है। जर्मनी में हाल ही, में हुए एक शोध में दावा किया गया हैं व्यायाम से शरीर की ताकत तो बढ़ती ही है, साथ में यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के आकार को बनाए रखने में भी सहायक है...

2 min read
Jan 07, 2020
Exercise Benefits: 150 minutes Regular exercise keeps Brain Healthy
Exercise Benefits: तन के साथ दिमाग भी मजबूत बनाती है एक्सरसाइज- शाेध

Exercise Benefits in Hindi: नियमित एक्सरसाइज, खासकर एरोबिक आपके तन के लिए ही नहीं मन के लिए भी फादयेमंद है। जर्मनी में हाल ही, में हुए एक शोध में दावा किया गया हैं व्यायाम से शरीर की ताकत तो बढ़ती ही है, साथ में यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के आकार को बनाए रखने में भी सहायक है। शोध के अनुसार व्यायाम मस्तिष्क के ग्रे पदार्थ को बनाए रखने में मदद करता है, जो विभिन्न कौशल और सोच क्षमताओं से जुड़ा हुआ है। ग्रे मैटर के बैलेंस रहने से दिमागी क्षमता की गिरावट को रोका जा सकता है। यह शोध मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया।

मेयो क्लिनिक के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोनाल्ड पीटरसन ने कहा कि यह अध्ययन अप्रत्यक्ष प्रमाण देता है कि एरोबिक व्यायाम शारीरिक कंडीशनिंग के अलावा संज्ञानात्मक कार्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अध्ययन की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि ये परिणाम बड़ी उम्र के लोगों पर भी लागू हो सकते हैं। यह रिसर्च मिडलाइफ में व्यायाम के फायदों को उजागर करती है, जो लम्बी उम्र
में भी दिमागी क्षमता के विकास को बनाए रखते हैं।

कैटरीना विटफील्ड के नेतृत्व में जर्मन शोधकर्ताओं ने 1997 से 2012 तक उत्तरपूर्वी जर्मनी में 2,000 से अधिक वयस्कों पर शोध किया। अध्ययन की अवधि में प्रतिभागियों की फिटनेस को मापा गया और उनके मस्तिष्क का एमआरआई स्कैन किया गया। हालांकि अध्ययन में व्यायाम और मस्तिष्क स्वास्थ्य के बीच संबंध पाया गया, लेकिन इसके कारण और प्रभाव के संबंध को साबित नहीं किया जा सका है।

मेयो क्लिनिक विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम और नियमित व्यायाम - प्रति सप्ताह लगभग 150 मिनट - की सिफारिश की जाती है। अच्छी फिटनेस में यह भी शामिल है: धूम्रपान नहीं करना, स्वस्थ भोजन की आदतों का पालन करना, स्वस्थ वजन बनाए रखना, निम्न रक्तचाप रखना, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना और रक्त शर्करा को कम करना।

Published on:
07 Jan 2020 02:39 pm