बॉडी एंड सॉल

इस तरीके से कम हो सकती है हड्डियों पर जमी चर्बी

व्यायाम से हड्डियां ज्यादा फिट रहती हैं। व्यायाम के साथ हड्डियों का घनत्त्व और मजबूती बढ़ती है। व्यायाम से पूरा शरीर फिट रहता है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2019
इस तरीके से कम हो सकती है हड्डियों पर जमी चर्बी
Exercise can reduce fat on bones

अमरीका के उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में पाया गया कि हड्डियों पर जमा फैट व्यायाम से कम हो सकता है। इससे हड्डी की ताकत में सुधार होता है। जर्नल ऑफ बोन एंड मिनरल रिसर्च में पाया गया कि मोटे व्यक्तियों की हड्डियों की स्थिति खराब थी। लेकिन ऐसे लोग व्यायाम के माध्यम से फैट कम करने के साथ अपनी हड्डी को मजबूत कर सकते हैं। व्यायाम न केवल पूरे शरीर के लिए बल्कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। व्यायाम से हड्डियां ज्यादा फिट रहती हैं। व्यायाम के साथ हड्डियों का घनत्त्व और मजबूती बढ़ती है। व्यायाम से पूरा शरीर फिट रहता है।

एक्सपर्ट कमेंट -
भारी व्यायाम (आइसोमैट्रिक) से फैट घटता है। हल्के व्यायाम(आइसोटोनिक) से हड्डियां मजबूत होती हैं। व्यायाम से शरीर में वसा ऊर्जा के रूप में बर्न होती है। रक्त संचार तेज होने व शरीर का तापमान बढ़ने से भी वसा कम होती है।

Published on:
23 Dec 2019 01:59 pm