बॉडी एंड सॉल

चलते-फिरते करने वाले इन व्यायाम से पाएं अच्छी सेहत

इन आसान तरीकों से आप चलते-फिरते योग करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।
less than 1 minute read
May 05, 2019
finding-good-fitness-by-these-exercises
इन आसान तरीकों से आप चलते-फिरते योग करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

अक्सर हम समय न मिलने के चलते व्यायाम नहीं कर पातीं जिसकी वजह से उन्हें आए दिन कोई न कोई समस्या परेशान करती ही रहती है। इन आसान तरीकों से आप चलते-फिरते योग करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

नाखूनों को रगड़ें -
हमारे नाखूनों का संबंध सिर की त्वचा से होता है। इसलिए नाखूनों को आपस में रगडऩे से रक्तसंचार बढ़ता है। इसे आप बैठे-बैठे कर सकते हैं।
लाभ: बाल झड़ने की समस्या दूर होगी।

खासियत: इसे लगातार एक माह करने के बाद ही नतीजे मिलेंगे।

तितली आसन करें -
बैठकर बच्चों को पढ़ाते समय, टीवी देखते हुए या बातें करते हुए आप तितली आसन कर सकते हैं।
लाभ: जांघों की चर्बी कम होकर पेट का घेरा घटेगा व हार्मोंस संबंधी दिक्कतों में भी आराम मिलेगा।
खासियत: कभी भी किया जा सकता है।

गहरी, लंबी सांस लेना -
नींद पूरी न होने, कोई समस्या या रोग की वजह से बार-बार मूड स्विंग हो तो गहरी, लंबी सांस लें।
लाभ: क्रोध शांत होगा व तनाव दूर होकर सकारात्मक सोच बनेगी।
खासियत: इसे बैठे हुए या खड़े रहकर किसी भी मुद्रा में कर सकते हैं।

ताड़ासन का लें लाभ -
किचन में लंबे समय तक काम या स्टैंडिंग जॉब वाली महिलाएं ताड़ासन करें।
लाभ: अकड़न दूर होगी, कमरदर्द व स्पोंडिलोसिस में आराम मिलेगा।
खासियत: दिन में 2-3 बार कर सकती हैं।

Updated on:
05 May 2019 02:36 pm
Published on:
05 May 2019 02:36 pm