बॉडी एंड सॉल

Stay Happy: मन को तरोताजा रखने के लिए खास हैं ये 6 टिप्स

Stay Happy: आज की भागदौड़ भरे जीवन में तनाव एक आम समस्या बन गया है। जिसके कारण डिप्रेशन जैसी कई मानसिक बीमारियां दबे पांव हमारे पास पहुंचने लगती हैं। इसे समय पर न रोका जाए तो आगे चलकर यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है...
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 11:46 PM IST
Follow These Tips To Stay Happy forever
Stay Happy: मन को तरोताजा रखने के लिए खास हैं ये 6 टिप्स

Stay Happy: आज की भागदौड़ भरे जीवन में तनाव एक आम समस्या बन गया है। जिसके कारण डिप्रेशन जैसी कई मानसिक बीमारियां दबे पांव हमारे पास पहुंचने लगती हैं। इसे समय पर न रोका जाए तो आगे चलकर यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। लेकिन आप चाहे तो कुछ आसान से टिप्स अपनाकर तनाव को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं तनाव दूर करने के कुछ टिप्स के बारे में

लॉफिंग थेरेपी अपनाएं
कहते हैं कि हंसना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। हंसने से हमारा मन तो खुश रहता ही है, तनाव भी खत्म हो जाता है। माना जाता है कि हेल्दी रहने के लिए लॉफिंग थेरेपी सबसे अच्छा उपचार है। इसके लिए आप कोई लॉफिंग क्लब ज्वॉइन करें, ताकि आप दिल खोलकर हंस सकें और अपनी सेहत को भी अच्छा रख सकें।


डायरी लिखें
अगर आप सोचते हैं कि अब आपकी उम्र डायरी या कोई लेख लिखने की नहीं है तो गलत सोच रहे हैं। डायरी या लेख लिखने की कोई उम्र नहीं होती। थोड़ी इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। फिर आगे का काम आसान हो जाता है। और इसके फायदे अनेक हैं। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा, क्योंकि जब आप कोई भी डायरी या लेख लिखने बैठते हैं तो आपका दिमाग उस विषय पर चिंतन करने और उसे और निखारकर लिखने में व्यस्त हो जाता है, जिससे आप अपनी सारी परेशानियों को भूल जाते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि एक पेपर लें और अपने मन के सारे विचार उस पर खूबसूरती से उतारते चले जाएं। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारें
एक स्वस्थ जीवन बिताने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हो। यानी आप अपनी बात दूसरों के सामने अच्छीतरह रख सकें। कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति से आपका सही संवाद न हो पाने की वजह से गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ता है। ऐसे में आपका मूड भी खराब रहता है और एक-दूसरे को देखते ही आप गुस्से में भी आ जाते हैं। आपकी सेहत पर इसका बहुत गहरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी संवाद क्षमता अच्छी हो। इससे आपके संबंधों में मिठास बनी रहेगी और तनाव एक बड़ा कारण आपसे कोसों दूर रहेगा।

सक्रिय रहें
एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए आपको खुद को सक्रिय रखना चाहिए। दूसरों पर निर्भर रहकर आप टेंशन में रहेंगे, क्योंकि वह आपके काम को आपकी ही तरह कर दे, यह जरूरी नहीं। तो क्यों न खुद को सक्रिय रखा जाए और अपने अधिक से अधिक काम खुद ही करने की कोशिश की जाए।

नकारात्मकता से बचें
अक्सर जब भी हम किसी नकारात्मक चीज या व्यक्ति से मिलते हैं तो हमारा ब्लड-प्रेशर हाई हो जाता है और हम डिप्रेस्ड फील करते हैं। यह स्थिति हमारी सेहत पर सीधा असर डालती है। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने आसपास से निगेटिव चीजों और व्यक्तियों को दूर रखें। ऐसा करने से आप खुश रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सुबह सैर करें
स्वस्थ रहने के लिए सुबह के समय सूरज की किरणें और स्वच्छ हवा बहुत लाभदायक होती है। सुबह के समय सूरज की किरणों से निकलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर और सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। कोशिश करें कि अपने टाइम-टेबल में मॉर्निग वॉक के लिए अलग से समय रखें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: