बॉडी एंड सॉल

हैप्पी हार्मोन बदल सकते हैं आपकी लाइफ

आप अपने जीवन में ऐसे लक्ष्य बनाते हैं जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है तो आपके शरीर में डोपामाइन बढ़ता है
less than 1 minute read
Mar 16, 2019
happy hormone
हैप्पी हार्मोन बदल सकते हैं आपकी लाइफ

कुछ लोग जीवन में गहरी निराशा में जीते हैं। उनके होठों पर मुस्कान कभी नजर नहीं आती। उनके परिजन उन्हें खुश करने का प्रयास भी करते हैं लेकिन कोई कोशिश काम नहीं आती। साइकोलॉजिकल साइंस में छपे एक शोध के मुताबिक इंसान की खुशियों के पीछे कुछ खास जीन्स का अहम योगदान होता है। इंसान की 50 प्रतिशत खुशियां इन्हीं जीन्स पर निर्भर करती हैं। हो सकता है कि आपके जीवन में गम ज्यादा हों लेकिन आप चाहें तो कुछ खास हार्मोन्स के बारे में जानकर खुशियों को बुलावा दे सकते हैं।

डोपामाइन दिमाग का रिवॉर्ड सिस्टम
यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है। यह दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम को तेज करता है। अगर वर्कप्लेस पर काम अच्छा करने से आपकी तारीफ की जाती है तो शरीर में डोपामाइन बढ़ता है। इससे आप अच्छा महसूस करते हैं और व्यवहार में भी सुधार होता है। अगर आप अपने जीवन में ऐसे लक्ष्य बनाते हैं जिन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है तो आपके शरीर में डोपामाइन बढ़ता है।दुनियाभर में हुए शोधों के मुताबिक आपको वही संगीत सुनना चाहिए जो शांति और सुकून दे। इससे भी शरीर में डोपामाइन हार्मोन बढ़ता है जो शरीर में खुशी और प्रसन्नता लाता है।

ऑक्सीटोसिन : लव हार्मोन
इसे लव हार्मोन भी कहते हैं। जिन लोगों में ऑक्सीटोसिन की मात्रा ज्यादा होती है, उनकी संतुष्टि का स्तर भी ज्यादा होता है। इसलिए नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद करें।

सेरोटोनिन : व्यायाम से बढ़ता है
इसे मूड सुधारने वाला न्यूरोट्रांसमीटर कहा जाता है। इसके लिए सूरजमुखी के बीज, केला, टमाटर, शहद व नारियल आदि का सेवन करना चाहिए। नियमित व्यायाम से भी सेरोटोनिन का स्तर बना रहता है।

प्रोजेस्ट्रॉन : चैन की नींद के लिए
बेवजह तनाव न लें और खानपान में संतुलित आहार लें ताकि इस हार्मोन के स्तर को संतुलित रखा जा सके।

Published on:
16 Mar 2019 10:00 am