बॉडी एंड सॉल

Healthy Eyesight Tips: छोटे-छोटे उपायों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Healthy Eyesight Tips: आंखें हमारे शरीर का वाे महत्वपूर्ण अंग हैं जिनसे हम इस रंगबिंरगी दुनिया काे देखते हैं। इसलिए इनका स्वस्थ रहना बेहद महत्वपूर्ण है। अायुर्वेद में आंखाें की रोशनी बढ़ाने के कर्इ नुस्खे दिए गए है...

less than 1 minute read
Oct 25, 2019
Healthy Eyesight Tips: छोटे-छोटे उपायों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Healthy Eyesight Tips In Hindi: आंखें हमारे शरीर का वाे महत्वपूर्ण अंग हैं जिनसे हम इस रंगबिंरगी दुनिया काे देखते हैं। इसलिए इनका स्वस्थ रहना बेहद महत्वपूर्ण है। अायुर्वेद में आंखाें की रोशनी बढ़ाने के कर्इ नुस्खे दिए गए है। जिन्हें अपनाकर आंखाें की राेशनी काे बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके बारे में :-

- आंखों पर ताजे व शीतल जल के छिड़काव से नेत्र ज्योति बढ़ती है। त्रिफला के काढ़े या शुद्ध दूध से आंखें धोने से रोशनी बनी रहती है व आंख संबंधी रोग नहीं होते। दूध की शुद्धता सुनिश्चित करें, बिना आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह के इसका प्रयोग न करें।

नंगे पैर चलने से आंखों काे फायदा
दिन में 10-15 बार बिना चप्पल के चलें। इससे पैरों के एक्यूप्रेशर पॉइंट सक्रिय होते हैं जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। चप्पल पहनकर चलने से भी नेत्र ज्योति ठीक रहती है। पार्क में घास पर सुबह नंगे पैर चलने से फायदा होता है।

दिन में सोने और रात में जगने से आंखाें पर बुरा असर
दिन में सोना व रात में जगना स्वप्न विपर्य है। ऐसी दिनचर्या के लोगों की आंखों की रोशनी कम होती है। रात को सोने से पहले सिर में तेल लगाएंगे तो नींद अच्छी आएगी। सिर पर तेल मालिश से आंखों की कोशिकाओं को ताकत मिलती है।

आंखों में अंजन (सुरमा) लगाने से फायदा
अंजन (सुरमा) दो तरह के हैं। स्रोतांजन व सविरांजन। आंखों की तकलीफ कफ दोष से होती है। बचाव के लिए स्रोतांजन हर दिन लगाते हैं जबकि सविरांजन सप्ताह में एक दिन लगाते हैं। खुद से सुरमा बनाने की बजाय विशेषज्ञ से इसे बनाने की विधि जान लें।

Published on:
25 Oct 2019 04:32 pm
Also Read
View All