जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होने पर करें बर्फ से सिकाई
जानें कैसे करें मांसपेशियों को मजबूत :
सवाल - वार्म अप कितनी देर करना चाहिए?
जवाब - कोई भी खेल खेलने या व्यायाम करने जा रहे हैं तो 15-20 मिनट वार्मअप जरूरी है। सही तरीके से वार्मअप से शरीर का तापमान बढऩे से लचीलापन बढ़ता है। इसके लिए स्ट्रेचआउट, जॉगिंग व हल्के व्यायाम कर सकते हैं।
सवाल - खेलते या व्यायाम के वक्त क्या सावधानियां जरूरी हैं?
जवाब - व्यायाम व खेलते समय शरीर के किसी एक हिस्से की मांसपेशी का ज्यादा प्रयोग व आराम न देने के कारण स्पोर्ट्स इंजरी हो सकती है। इससे मांसपेशियों व लिगामेंट्स में लगातार सूजन व दर्द रह सकता है। व्यायाम के बाद भी वार्मअप जरूरी है।
सवाल - व्यायाम से पहले व बाद में कैसी डाइट लेनी चाहिए?
जवाब - व्यायाम व खेल गतिविधि से पहले हल्की डाइट लेनी चाहिए जो शरीर को तुरंत ऊर्जा दे सके। इसके लिए मेवा, पचने में हल्की चीजें ले सकते हैं। व्यायाम व खेल के आधे घंटे बाद प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है।
सवाल - मौसम बदलने पर पुरानी चोटें दर्द क्यों करती हैं?
जवाब - जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होने पर बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। यदि कई दिनों से दर्द है और सूजन नहीं है, सिर्फ अकडऩ है तो गरम पानी से सिकाई की जा सकती है। आराम नहीं मिलने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
सवाल - बुजुर्ग मैराथन व खेल गतिविधि कैसे करते हैं?
जवाब - इसके लिए फिटनेस जरूरी है। फिटनेस एक दिन व्यायाम करने, अच्छे खानपान से नहीं आती है। फिटनेस के लिए सभी को नियमित व्यायाम करना जरूरी है। वजन नियंत्रित रखें। दिनचर्या के अनुसार प्रोटीनयुक्त आहार लें।
डॉ. संजीव गौर
वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन, भोपाल