बॉडी एंड सॉल

ईष्र्या को रखें दूर, रहेंगे स्वस्थ

स्वस्थ (healthy) रहने के लिए आपको ईष्र्या (jealousy) को मन से भगाना होगा। अगर ईष्र्या मन से नहीं जाएगी तो मन में कई तरह के विकार पैदा हो जाएंगे। ये विकार शरीर पर भी बुरा असर डालेंगे। अगर आप किसी से ईष्र्या करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल डालिए।

2 min read
Dec 09, 2020
Jealousy

स्वस्थ (healthy) रहने के लिए आपको ईष्र्या (jealousy) को मन से भगाना होगा। अगर ईष्र्या मन से नहीं जाएगी तो मन में कई तरह के विकार पैदा हो जाएंगे। ये विकार शरीर पर भी बुरा असर डालेंगे। अगर आप किसी से ईष्र्या करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल डालिए।

न करें शरीर को खराब
कई बार इंसान को समझ ही नहीं आता कि आखिर वह बार-बार बीमार क्यों पड़ जाता है। अगर थोड़ा गहराई से विचार करेंगे तो इसका कारण पता लग जाएगा। कई लोग स्वास्थ्य संबंधी सभी नियमों का पालन करते हैं, अच्छा खाते हैं, समय पर उठते और सोते हैं, एक्सरसाइज करते हैं पर फिर भी बीमार रहते हैं। दरअसल बीमारी उनके मन में हैं। वे किसी न किसी इंसान से ईष्र्या करते हैं और मन ही मन कुड़ते हैं। इस कारण से वे खुलकर जी ही नहीं पाते और अपना शरीर भी खराब कर लेते हैं। यह आदत बहुत लोगों को घेरे रहती है।

किसी का भला नहीं होता
ईष्र्या करने वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा नकारात्मक होता है। वह खुद को आगे बढऩे का प्रयत्न करता नहीं है और दूसरों की प्रगति के बारे में सोचकर परेशान रहता है। ईष्र्या के कारण कई बार मन में क्रोध भी आता है। इस कारण मन और शरीर दोनों पर बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति ईष्र्या करके किसी का कुछ नहीं बिगाड़ता, बस अपनी सेहत खराब कर लेता है। ईष्र्या करने से किसी का भला नहीं होता। इस कारण वह कभी स्वस्थ नहीं रह पाता। कई इंसान किसी खास इंसान को देखकर खुश होने की बजाय चिढऩे लगते हैं, हंसना बंद कर देते हैं, मन ही मन बड़बड़ाते हैं। इस सबसे सेहत नहीं बिगड़ेगी तो और क्या होगा।

जहर घोल देती है...
दूसरों की सफलता और खुशी देखकर चिढऩे की बजाय उसमें शामिल होने का प्रयत्न करना चाहिए और उससे आगे बढऩे की प्रेरणा लेनी चाहिए। अगर ईष्र्या मन में बसी रही तो आप अपने शरीर में बसी सकारात्मक शक्ति को खो बैठेंगे। आपके माथे पर तनाव की लकीरें ही नजर आएंगी। आप जिस भी इंसान से मिलें, उसके गुणों की तरफ देखें। सच्चे दिल से गुणों की तारीफ करें। ईष्र्या शरीर में एक प्रकार का जहर घोल देती है। इस जहर के कारण न तो खाया-पिया शरीर के काम आता है और न ही मन में अच्छे विचार आते हैं। ईष्र्या करने की बजाय लोगों को प्यार बांटिए। फिर देखिएगा सेहत कितनी अच्छी रहेगी।

Published on:
09 Dec 2020 07:42 pm
Also Read
View All